Advertisment

CM नीतीश ने किया स्वागत, कहा- केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य

पटना : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी एक फरवरी 2026 को 9वीं बार पूर्णकालिक बजट पेश की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने संसद भवन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार संसद भवन में बजट पेश की। संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए ट्वीट कर बधाई दी है।

केंद्र सरकार का यह बजट विकसित भारत बनाने के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है – CM नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। केंद्र सरकार का यह बजट विकसित भारत बनाने के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। यह बजट प्रगतिशील एवं भविष्योन्मुखी है। इस बजट के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा देश के विकास की गति को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

नीतीश ने कहा- इस बार केंद्रीय बजट में देश में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है

उन्होंने कहा कि इस बार केंद्रीय बजट में देश में सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। इसमें वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनने से बिहार को भी काफी फायदा होगा। साथ ही बजट में देश भर में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग बनाने की घोषणा की गई है। इसके तहत पटना और वाराणसी में जहाज मरम्मत की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जलमार्ग के विस्तार से बिहार के भी कई शहरों को फायदा मिलेगा तथा राज्य के उत्पादों के निर्यात की सुविधा बढ़ेगी और व्यापारिक एवं व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

केंद्रीय बजट में देश भर में बड़े टेक्सटाइल पार्क और महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना की घोषणा की गई है – मुख्यमंत्री

केंद्रीय बजट में देश भर में बड़े टेक्सटाइल पार्क और महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना की घोषणा की गई है। साथ ही बजट में सेमीकंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपए के सपोर्ट का ऐलान किया गया है। इससे बिहार सहित देश भर के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और देश का आर्थिक विकास और तीव्र गति से हो सकेगा।

‘केंद्रीय बजट में घोषणा की गई है कि विकास और रोजगार के अवसरों में तेजी लाने हेतु पूर्वोदय राज्यों और उत्तर-पूर्व क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा’

केंद्रीय बजट में घोषणा की गई है कि विकास और रोजगार के अवसरों में तेजी लाने हेतु पूर्वोदय राज्यों और उत्तर-पूर्व क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इससे जुड़ी विकास की योजनाओं से बिहार को औद्योगिक निवेश, आधारभूत संरचना और युवाओं के लिए अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, केंद्रीय बजट में शहरों के विकास हेतु किए गए प्रावधानों से बिहार में शहरीकरण को नई गति मिलेगी। इससे राज्य के शहरों में आधारभूत संरचना, निवेश और रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा।

CM नीतीश ने बजट को लेकर PM और वित्त मंत्री को दी बधाई

सीएम नीतीश ने कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट में देश के सभी जिलों में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है। इससे उच्च शिक्षा ग्रहण करने में लड़कियों को काफी सहूलियत मिलेगी। एक बेहतर बजट पेश करने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देता हूं।

यह भी पढ़े : केंद्रीय बजट को लेकर BJP के नेताओं ने कहा- यह बजट ‘खर्च करने वाली सरकार’ का नहीं, बल्कि ‘भविष्य गढ़ने वाली सरकार’ की सोच को दर्शाता है…

Jharkhand SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की...

Jharkhand SIR 2026: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और दर्ज विवरण में सुधार करने वाले...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27: छात्रों के लिए बड़ी खबर! Reliance Scholarship...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27, मुंबई: हायर एजुकेशन (उच्च शिक्षा) ले रहे छात्रों के लिए रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन शुरू हो गए...

Manav Devi Inter College Freshers Welcome: नई दोस्ती, नए सपने… मानव...

Manav Devi Inter College Freshers Welcome: मानव देवी डेडीकेटेड इंटर कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम आयोजित किया...