अगले 5 वर्षों तक चिराग रहेंगे Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बैठक में….

Party

रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची में हुई। बैठक में चिराग पासवान को अगले पांच वर्षों तक के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में झारखंड, बिहार समेत हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से मुझे अगले पांच वर्षों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

बैठक में कई राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही बैठक में पार्टी की मजबूती और अन्य राज्यों में विस्तार की रणनीति बनाई गई। चिराग पासवान ने झारखंड में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने बताया कि बैठक में एससी एसटी आरक्षण पर भी बात हुई और झारखंड चुनाव पर भी। चिराग पासवान ने कहा कि बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव में 28 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      Bihar की 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे नागमणि कुशवाहा, कर दी है…

Party Party

Party

Share with family and friends: