पटना: पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सभा में चिराग पासवान और उनके परिवार के लिए अपशब्द का प्रयोग मामले में लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को पत्र लिखा है। चिराग ने अपने पत्र में तेजस्वी को लिखा है कि हमने आपकी मां और पिता को हमने हमेशा माता पिता माना लेकिन आपकी सभा में मंच के नीचे अगली पंक्ति में खड़े लोग चिल्लाकर मेरे और मेरे परिवार के प्रति अपशब्द का प्रयोग कर रहे थे और गाली भी दी लेकिन आपने उस पर एक शब्द नहीं कहा। इतना ही नहीं आपकी प्रत्याशी एक महिला होते हुए भी इस गलत हरकत पर चुप रहीं।
उन्होंने तेजस्वी को कहा कि जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त मंच पर कोई शोर भी नहीं था कि आप तक आवाज नहीं पहुंची हो। इस बात का मुझे काफी दुःख है कि आप मेरे और मेरे परिवार के लिए अपशब्द के प्रयोग पर चुप रहे। मैंने आपको हमेशा ही अपना छोटा भाई माना है। जनप्रतिनिधि होने के नाते हम सभी को अपनी मर्यादा का पालन करना चाहिए और नेता अगर ऐसे मामलों में कुछ नहीं बोलेंगे तो भविष्य असामाजिक तत्वों को और बढ़ावा मिलेगा। भले ही हमारे राजनीतिक दल अलग हैं, हमारे विचार अलग हो सकते हैं लेकिन फिर भी मैंने आपकी मां को हमेशा अपनी मां के बराबर सम्मान दिया है।
आपकी पार्टी के समर्थकों के द्वारा किया गया यह आचरण 1990 के दौर के जंगलराज की याद को ताजा करती है। इस घटना के बाद एक पुत्र के रूप में मुझे अपनी मां के लिए इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग सुन बहुत ही दुःख हुआ है। आपसे उम्मीद है कि आप अपनी पार्टी और समर्थकों को कुछ कड़ा संदेश देंगे ताकि कोई भी आगे मेरे साथ या किसी के साथ भी ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।
मैंने अपने पिता से रिश्तो की पहचान करना सीखा है। राजनीतिक रिश्तों के साथ ही पारिवारिक रिश्ते भी अहम् होते हैं। मैंने हमेशा आपको और आपके परिवार को अपने परिवार जैसा प्यार देता आया हूं, मुझे उम्मीद है कि आप इस तरह के काम करने वालों के ऊपर कार्रवाई करेंगे।
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- पहले चरण के VOTING में जमुई लगातार नंबर एक तो गया में….
CHIRAG
CHIRAG
CHIRAG
CHIRAG
CHIRAG
Highlights







