चोरकारी पॉवर ग्रिड सब-स्टेशन का उदघाटन, रोशन होंगे तीन जिले

चतरा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को चतरा जिले को विकास की बड़ी सौगात दी है. जिले के इटखोरी प्रखंड स्थित चोरकारी में चार वर्षों से बनकर तैयार करीब 190 करोड़ रुपए के लागत से बने जिले की अतिमहत्वाकांक्षी 220 केवी की “चोरकारी पॉवर ग्रिड सब-स्टेशन” का उदघाटन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पावर ग्रिड के उद्घाटन के साथ ही जिले में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, भवन, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, परिवहन, नगर परिषद और जिला परिषद के करीब 500 करोड़ रुपयों के कुल 110 योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास किया. इसके अलावा  लाभुको के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया.

पावर ग्रिड के उद्घाटन के साथ ही चतरा समेत हजारीबाग और कोडरमा जिले मे भी निर्बाध बिजली आपूर्ति का रास्ता साफ हो गया. कार्यक्रम में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद सुनील सिंह, सिमरिया विधायक किशुन दास और बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद तथा बरही विधायक अकेला यादव ने भी कार्यक्रम में शिरकत की. इस मौके पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या लोग मौजूद थे.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के घर ही रोशन नहीं होंगे बल्कि पूरे जिले में एक नई ऊर्जा का संचरण होगा और यह जिला एक नई उड़ान लेगा. उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार क्षेत्र में सोलर लाइट की व्यवस्था भी करने जा रही है. उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि हमारी सरकार की परिकल्पना है कि जिस तरह लोग अपनी खेती बाड़ी करते हैं उसी तर्ज पर लोग बिजली की भी खेती करना शुरू करें और जो बिजली होगी वह सीधे सरकार खरीदेगी जिससे आप सबों को फायदा होगा. इस प्रोजेक्ट को स्थापित करने के लिए सरकार उन्हें बड़े पैमाने पर सब्सिडी भी मुहैया कराएगी और इस योजना को सरकार जल्द ही लाने जा रही है.

रिपोर्ट : सोनू

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...