Second Phase : पूर्णिया में भी वोटिंग शुरू, लाइन में लगे हैं मतदाता

पूर्णिया : पूर्णिया में लोकतंत्र का महापर्व को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है। जिसको लेकर पूर्णिया में तकरीबन 19 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जहां मतदान की प्रक्रिया सुबह सात से शुरू हो गई है जो शाम के छह बजे तक चलेगी। जिसको लेकर जिले में कुल 2200 बूथ बनाए गए हैं। पूर्णिया के अलावा बिहार के कटिहार, किशनगंज, भागलपुर और बांका में लोकसभा चुनाव की वोटिंग हो रही है।

आपको बताते चलें कि पूर्णिया लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा हैं जिसमें कसबा, बनमनखी, रुपौली, धमदाहा, पूर्णिया और कोढ़ा है। जिसके तहत 18 से 19 वर्ष की वर्ग के तकरीबन 22 हजार नए मतदाता जोड़े गए हैं। वहीं 85 से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 14000 के करीब है। जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छ निष्पक्ष भय मुक्त मतदान करवाने को लेकर 23 फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है। जिसको लेकर 23 विभिन्न कोषांग बनाए गए हैं। जिले में पुलिस बलों और सुरक्षा बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है। वहीं वोटिंग शुरू होने के बाद वोटरों में काफी उत्साह है। उनका कहना है कि पहले मतदान करेंगे उसके बाद जाकर जलपान करेंगे।

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग शुरू

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...