CISF जवान की हरियाणा में हार्ट अटैक से मौत, पार्थिव शरीर पहुंचते ही पसरा मातम

जहानाबाद: जहानाबाद के एक सीआईएसएफ जवान की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक मौत हो गई। जवान का पार्थिव शरीर उसके गांव पहुंचते ही मातम का माहौल हो गया। जवान के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने के लिए उसके पैतृक आवास पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान पूरा इलाका भारत माता की जय और कमलेश यादव अमर रहे के नारों से गुंजायमान रहा। जवान जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के भखड़ा गांव निवासी कमलेश यादव थे जो कि हरियाणा के यमुनानगर जिले में बिजली प्लांट पर तैनात थे।

बताया जा रहा है कि जवान की ड्यूटी के समय अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्होंने सीने में दर्द की बात कही जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्तपाल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक जवान का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

जहानाबाद के विधायक सुदय यादव ने जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि एक जवान की मौत काफी दुखद है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि वे 2013 में सीआईएसएफ ज्वाइन किये थे। वे काफी नेकदिल और मिलनसार इंसान थे।

यह भी पढ़ें-  Saran: 3 दिवसीय कविवर कन्हैया जन्मशती समारोह हुआ शुरू

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

CISF CISF CISF

CISF

Highlights

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...