BSF जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, पुत्र ने दी मुखाग्नि

भोजपुर: जम्मू कश्मीर में एक सड़क दुर्घटना में बीएसएफ के एक जवान का निधन हो गया। जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम का माहौल हो गया वहीं जवान के जयजयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। जवान भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के फूहा गांव के राम अयोध्या सिंह हैं जो जम्मू कश्मीर में चुनाव ड्यूटी में गए थे। वहां जवानों का बस एक खाई में पलट गई जिसमें जवान की मौत हो गई। जवान का पार्थिव शरीर रविवार को उनके गांव पहुंचा जहां ग्रामीण और अन्य लोगों ने जवान को फूल माला से श्रद्धांजलि दी।

शव का अंतिम संस्कार बबुरा गंगा नदी घाट पर की गए जहां उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी। शव यात्रा के दौरान स्थानीय ग्रामीण और आसपास के जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मामले में परिजनों ने बताया कि दिवंगत जवान राजस्थान के बीकानेर में पोस्टेड थे। वे जम्मू कश्मीर में चुनावी ड्यूटी में गए थे। पहले चरण के मतदान के बाद वे अपनी बटालियन के साथ दूसरे चरण के मतदान के लिए जा रहे थे इसी दौरान उनकी बस बड़गाम में बस अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में पलट गई। बस में 36 जवान सवार थे जिसमें तीन की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें-   नवरात्रि को लेकर Gopalganj में किया गया गुंडा परेड, एसपी ने कहा…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

BSF BSF BSF

BSF

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad: कौन हैं रामवचन राय? बिहार विधान...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad,पटना: बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव हुआ है। वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के पूर्व उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलेगा माहौल?...

Angan Ka Milan Bihar,पटना: बिहार में आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।...

BELTRON CM Relief Fund: बेल्ट्रान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए...

BELTRON CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BELTRON) ने...