बांका : अमरपुर रेफरल अस्पताल का बांका की सिविल सर्जन अनिता कुमारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में आउटडोर, इंडोर, प्रशासकक्ष ,ओटी और इमरजेंसी वार्ड आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फ्लोर को देखते हुए नाराजगी व्यक्त की और जल्द से जल्द ठीक करने की बात कही। इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर के ओटी असिस्टेंट को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि आपकी शिकायत लगातार मिल रही है। उसमें सुधार करें नहीं तो आप पर कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अमरपुर में चल रहे अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड में भ्रूण जांच पर टीम गठित कर जांच की जाएगी। वैसे अल्ट्रासाउंड में जहां भ्रूण की जांच की जाती है, उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : नशे में धुत्त हेडमास्टर व शिक्षक पढ़ाने पहुंचे थे स्कूल, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
यह भी देखें :
दीपक कुमार की रिपोर्ट


