मंत्री अशोक व सुनील सिंह में झड़प, विधान परिषद में मार्शल, एक-दूसरे की औकात दिखाने की कही बात

पटना : बिहार विधानसभा व विधान परिषद में बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है। आज बजट सत्र का छठा दिन है। विधानसभा व विधान परिषद में नीट छात्रा मौत मामले को लेकर दोनों सदनों में विपक्ष की तरफ जोरदार हंगामा देखने को मिला। सदन के बाहर कांग्रेस व राजद के विधायकों ने सीएम नीतीश कुमार के पुतले के साथ हंगामा करते दिखायी दिए। वहीं विधान परिसद में सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बीच तीखी बहस देखने को मिली। परिषद में मार्शल को बुलाना पड़ गया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की औकात देखने की बात कही है।

विधान परिषद में जोरदार हंगामा, सदन में हाथापाई की आई नौबत, बुलाना पड़ा मार्शल

बिहार विधान परिषद में मंगलवार को कार्यवाही के दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ। सदन में हाथापाई तक की नौबत आ गई। मार्शल को बीच-बचाव करना पड़ा। ऐसे में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने विपक्ष के सभी सदस्यों को दिन भर के लिए सस्पेंड कर दिया। राजद के एमएलसी सुनील सिंह और जदयू के मंत्री अशोक चौधरी में झड़प वाली स्थिति हो गई। ऐसे में सभापति के आदेश के बाद मार्शलों ने विपक्षी सदस्यों को सदन से बाहर किया। राबड़ी देवी को लेकर कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया उसको लेकर विपक्ष लगातार हमलावर था। इसी को लेकर आज भी हंगामा हो रहा था।

Ashok Sunil 1 22Scope News

यह भी पढ़े : NEET छात्रा मौत मामला : सदन के बाहर राजद व कांग्रेस के सदस्यों ने CM का पुतला लेकर किया प्रदर्शन…

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img