सुगौली ओवरब्रिज पर वर्चस्व को लेकर भिड़ंत, हथियार तानने से मची दहशत, 5 युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत छपवा-रक्सौल राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओवरब्रिज पर आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जोरदार झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर हथियार तान दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल स्थिति को नियंत्रित करते हुए सख्त कार्रवाई की।

पुलिस ने मौके से 2 युवक अफजल और आशिफ को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से दो युवकों अफजल कुरैशी (21 वर्ष) और आशिफ हुसैन (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि क्षेत्र में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों का इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर, पुलिस ने एक अन्य बड़ी सफलता हासिल करते हुए गणपति ट्रेंड्स में हुई चोरी की घटना का भी खुलासा किया है।

Motihari Police 2 1 22Scope News

अदापुर थाना क्षेत्र से 3 आरोपी कन्हाई, मोहम्मद व समीम को किया गिरफ्तार

इस मामले में अदापुर थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों कन्हाई कुमार, मोहम्मद तफाजुल अंसारी और समीम अख्तर को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की कड़ी पूछताछ में चोरी की पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है और कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Motihari Police 1 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी जहरीली शराबकांड : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बड़े तस्कर लवकुश यादव गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...