Khagaria में की गई घाटों की सफाई, कहा ‘स्वच्छता में ही…’

खगड़िया: Khagaria के अलौली संत निरंकारी मिशन के बैनर तले देशव्यापी आह्वान पर स्वच्छ जल स्वच्छ मन सफाई स्वच्छता जागरूकता अभियान अलौली गढ़ घाट बागमती नदी के किनारे एवं श्मशान घाट पर सफाई की गई। अभियान का नेतृत्व अलौली शाखा के मुखी महेश्वर यादव, ब्रजनंदन महतों, सेवादार प्रभारी केवल कुमार, सहित फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने संयुक्त रूप से किया। समाजसेवी किरण देव यादव एवं संतसेवी ब्रजनंदन महतों ने कहा कि स्वच्छता में ही स्वर्ग ईश्वर वास करता है। जल ही जीवन है। नदी मानव सभ्यता संस्कृति का द्योतक है। मानव अस्तित्व बचाने हेतु नदी पानी स्वच्छता जरूरी है तभी प्रदूषण समाप्त होगा।

Muzaffarpur में गिरा 100 वर्ष पुराना पुल, अधिकारी मौके पर पहुंच कर…

Khagaria में अक्सर चलाते हैं अभियान

Khagaria के संतसेवी महेश्वर यादव ने कहा कि संत निरंकारी मिशन के सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर अमृत परियोजना के तहत तथा संत निरंकारी मिशन के संस्थापक बाबा हरदेव महाराज के जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेवादार केवल बिपिन सविता मीरा सुरेश उषा महेश्वर ब्रजनंदन किरण देव यादव आदि ने कहा कि मन के अंदर बाहर प्रदूषण से विभिन्न बिमारी को दूर करने हेतु मन के अंदर बाहर सफाई की जरूरत है। तन एवं आसपास की सफाई के साथ साथ मन की सफाई की जरूरत है। आज सेवा सिमरन सत्संग की आवश्यकता है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    वैशाली में Selfie लेने के चक्कर में डूबे 6 किशोर, इलाके में कोहराम

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img