कोल्हान में INDIA और NDA के बीच कांटे की टक्कर, चंपई सोरेन ने बनाई निर्णायक बढ़त

198
कोल्हान में INDIA और NDA के बीच कांटे की टक्कर, चंपई सोरेन ने बनाई निर्णायक बढ़त
कोल्हान में INDIA और NDA के बीच कांटे की टक्कर, चंपई सोरेन ने बनाई निर्णायक बढ़त
Advertisment

कोहलान: कोल्हान क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति रोमांचक मोड़ पर है, जहां INDIA गठबंधन ने 10 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि NDA तीन सीटों पर आगे है। एक सीट पर झारखंड लेबर पार्टी के प्रत्याशी विनोद स्वासी बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा का प्रदर्शन कई सीटों पर चुनौतीपूर्ण है।

Advertisment

सरायकेला: चंपई सोरेन की निर्णायक बढ़त

चंपई सोरेन ने सरायकेला सीट पर 19,000 वोटों की बड़ी लीड बना ली है। उन्होंने भाजपा का दामन थामने के बाद जनता का विश्वास अर्जित किया है। झामुमो द्वारा चंपई सोरेन को दरकिनार करने की राजनीति को जनता ने नकारते हुए भाजपा को मजबूत समर्थन दिया।

अन्य सीटों पर करीबी मुकाबला

पोटका सीट पर भाजपा की मीरा मुंडा 17,000-18,000 वोटों की बढ़त के साथ जीत की ओर अग्रसर हैं। दुमका में सुनील सोरेन 12,000-13,000 वोटों से आगे हैं। वहीं, जुगसलाई में झारखंड लेबर पार्टी के प्रत्याशी मामूली अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

चुनावी समीकरण पर नजर

हालांकि, कुछ सीटों पर झामुमो और INDIA गठबंधन के पक्ष में रुझान स्पष्ट हैं, लेकिन कई जगहों पर मामूली अंतर की वजह से उलटफेर की संभावना बनी हुई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि 2,000-5,000 वोटों का मार्जिन कोई बड़ी चुनौती नहीं है और अंतिम परिणामों में इसे पाटा जा सकता है।

झारखंड में NDA-INDIA का बड़ा अंतर

महाराष्ट्र और झारखंड में मतगणना का अलग-अलग परिदृश्य है। झारखंड में NDA को 29 सीटों पर बढ़त है, जबकि INDIA 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य के जनादेश के संदर्भ में विशेषज्ञों का कहना है कि झारखंड में मतगणना के अंतिम दौर तक स्थिति स्पष्ट होगी।

 

Advertisement