NDA की है बढ़त, संजय झा ने विधानसभा चुनाव पर कहा…

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का रुझान अब अंतिम दौर में है। अब तक मिल रही रुझानों के अनुसार बिहार की चार सीटों में से तीन पर एनडीए के प्रत्याशी लगातार आगे चल रहे हैं और जीत की तरफ अग्रसर हैं। एक तरफ गया के बेलागंज में जदयू इतिहास बनाने जा रही जहां 1990 से राजद का लगातार दबदबा कायम रहा है वहां इस बार जदयू की मनोरमा देवी जीत की तरफ अग्रसर हैं।

मतगणना के शुरुआती दौर से ही मनोरमा देवी आगे चल रही हैं वहीं दूसरी तरफ इमामगंज विधानसभा सीट एक बार फिर एनडीए के पाले में गिरती हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ ही तरारी विधानसभा सीट पर भी भाजपा के विशाल प्रशांत जीत की तरफ बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। रामगढ सीट की बात करें तो शुरू से ही बसपा के प्रत्याशी आगे चल रहे थे लेकिन अब उनके लीड करने का अंतर काफी कम हो गया है और वहां अब भाजपा के अशोक सिंह काफी नजदीक पहुंच चुके हैं।

उपचुनाव परिणामों को लेकर जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने ख़ुशी जताई और कहा कि आज का परिणाम का अब तक का जो रिपोर्ट है उसके अनुसार चारों सीटों पर हम लीड कर रहे हैं। पिछले 30-35 वर्षों में हमलोग बेलागंज नहीं जीत पा रहे थे लेकिन इस बार वहां भी हम जीत का परचम लहराने जा रहे हैं, मनोरमा देवी काफी वोटों के अंतर् से आगे चल रही हैं। वहीं संजय झा ने झारखंड के चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि अभी कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल है, कुछ देर के बाद यह साफ हो जायेगा कि क्या परिणाम हो सकता है लेकिन झारखंड में एनडीए की सरकार बनने जा रही है और यह साफ हो चुका है।

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मुख्यमंत्री के महिला संवाद यात्रा पर कहा कि मुझे नहीं पता है कि महिला संवाद यात्रा पर मुख्यमंत्री जा रहे हैं। महिला संवाद यात्रा है, मुख्यमंत्री नहीं निकल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के मुख्यमंत्री के यात्रा पर कहा कि ये तो जनता कहेगी। वे तो लोकसभा चुनाव में भी कह रहे थे। हमलोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं और वे ही हमारे सर्वमान्य नेता हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Counting के बीच गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कहा…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

NDA NDA NDA NDA

NDA

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Nalanda Panchayat Sarkar Bhawan: पंचायत सरकार भवन को बताया ग्रामीण सुशासन...

Nalanda Panchayat Sarkar Bhawan, पटना: बिहार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को नालंदा जिले के...

Bihar Nashamukt Abhiyan 2026: शराब-तंबाकू के खिलाफ जीविका दीदियों ने संभाली...

Bihar Nashamukt Abhiyan 2026, पटना: बिहार में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जीविका दीदियों ने गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया। 27 अक्टूबर से 26...

Bihar Sugar Industry Development: बिहार के 38 जिलों में पहुंचेगा गन्ना...

Bihar Sugar Industry Development, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को नई मजबूती देने और गन्ने की खेती का रकबा बढ़ाने के लिए राज्य सरकार...