रांचीः राजधानी सहित पूरे झारखंड शुक्रवार को कोहरे की चादर में ढंका रहा. ठंडी हवाओं से इतनी कनकनी है की लोग घर से नहीं निकलना चाहते. पूरे राज्य में ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली. वहीं मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 4 दिनों तक 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और देखने को मिल सकती है.
धने कोहरे और ठंडी हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है. वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी को बादल छटेंगे जिस कारण और ठंड बढ़ने की संभावना है. रांची पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला और खरसावां के कुछ जगहों पर हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है. मौ,म विभाग ने बताया कि बादल के कारण शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
रिपोर्ट-करिश्मा