Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM ने दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी की

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नेहरू पथ स्थित दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर हाजिरी दी। उन्होंने बड़े अदब ओ एहतराम के साथ दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी की तथा अकीदत के फूल पेश किये। इस अवसर पर इमाम मौलाना अजमतुल्लाह रहमानी ने मुख्यमंत्री को राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये दुआ करायी। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के बीच आपसी मेल-जोल, भाईचारा और सद्भाव के रिश्तों को मजबूत किये जाने की भी दुआ की।

दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के प्रबंधन समिति की तरफ से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खान, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो इर्शादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो अफजल अब्बास, मजार शरीफ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मेजर इकबाल हैदर खान, मजार शरीफ प्रबंधन समिति के सचिव मो तहसीन नदीम सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं अकीदतमंद उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    CM Nitish ने पीएम को लिखा पत्र, की ये बड़ी मांग…

CM CM

CM

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...