CM Nitish ने पीएम को लिखा पत्र, की ये बड़ी मांग…

CM Nitish ने प्रधानमंत्री को सीतामढ़ी जिले में अवस्थित मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम हेतु सड़क एवं रेल सम्पर्कता के संबंध में लिखा पत्र। अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच एक वंदे भारत ट्रेन के परिचालन हेतु लिखा पत्र

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सीतामढ़ी जिले में अवस्थित मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम हेतु सड़क एवं रेल सम्पर्कता के संबंध में पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से यह अनुरोध किया है कि भारत सरकार द्वारा बनाये जा रहे अयोध्या से सीतामढ़ी जिले तक राम-जानकी मार्ग के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित मंत्रालय को निदेश दें ताकि अयोध्या से पुनौरा धाम आवागमन में श्रद्धालुओं को सुविधा हो। साथ ही प्रधानमंत्री से यह भी आग्रह किया है कि अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच एक वंदे भारत ट्रेन के परिचालन हेतु रेल मंत्रालय को निदेश दें।

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि इस मार्ग के बन जाने से श्रद्धालुओं को अयोध्या के साथ ही मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम आने में सुविधा होगी। पत्र में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा है कि सर्वप्रथम मैं आपको अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण एवं पवित्र नगरी अयोध्या के विकास हेतु किये गये कार्यों के लिये बधाई देता हूं। मुझे आपको यह बताते हुये अत्यंत खुशी हो रही है कि बिहार राज्य के अन्तर्गत सीतामढ़ी जिले में अवस्थित पुनौरा धाम माता सीता की जन्मस्थली के रूप में विख्यात है।

1 323 22Scope News
CM Nitish ने पीएम को लिखा पत्र

भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या की तरह ही माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम का भी वृहद धार्मिक महत्व है। बिहार सरकार द्वारा यहां पर 50 एकड़ भूमि को अधिग्रहित कर पुनौरा धाम अन्तर्गत मां सीता के मंदिर परिसर के विस्तार एवं सौंदर्याकरण का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि यह संतोष का विषय है कि भारत सरकार द्वारा अयोध्या से सीतामढी जिले तक राम-जानकी मार्ग के निर्माण हेतु कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग के बन जाने से श्रद्धालुओं को अयोध्या के साथ ही मां सीता के जन्मस्थली पुनौरा धाम आने में सुविधा होगी।

उन्होंने अनुरोध किया है कि इस मार्ग को शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु संबंधित मंत्रालय को आवश्यक निदेश देने की कृपा की जाय। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि भारत सरकार द्वारा हाल के दिनों में रेलवे सम्पर्कता के संबंध में कई जनोपयोगी कार्य किये गये हैं, जिसमें वंदे भारत ट्रेन का परिचालन भी महत्वपूर्ण है। बिहार राज्य को भी इससे लाभ हुआ है, जिसके लिये मैं आपको विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं। अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच बेहतर रेल सम्पर्कता हो जाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। उन्होंने अनुरोध करते हुये लिखा है कि अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच भी एक वंदे भारत ट्रेन के परिचालन हेतु रेल मंत्रालय को समुचित निदेश देने की कृपा की जाय।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    तुमको पता नहीं है यहां CM का रिश्तेदार बैठा है, गालीबाज दारोगा ने कहा ‘मुकेश सहनी मंत्री था, है नहीं’

CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केले की खेप में छिपाकर ले जाई...

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र में मद्य निषेध कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध...

मुख्यमंत्री ने कहा- AI के क्षेत्र में बिहार ने बढ़ाया ऐतिहासिक...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में आयोजित कार्यक्रम में सूचना प्रावैधिकी विभाग एवं सरवम डॉट एआई (एक्सोनवाइज प्राइवेट...

BSAP-3 परिसर में महिला सिपाहियों का पासिंग आउट परेड का आयोजन,...

गयाजी : बोधगया के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3 (BSAP) के परिसर में 1084 महिलाओं का पासिंग और परेड आयोजन किया गया। जिसके बाद दीक्षांत...