Advertisment

शराबबंदी लागू कर CM ने महात्मा गांधी के सपनों को साकार किया है, मंत्री रत्नेश सदा ने…

कटिहार: बिहार सरकार में मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा रविवार को कटिहार पहुंचे। वे मद्य निषेध जागरूकता अभियान के तहत कटिहार पहुंचे थे जहां उन्होंने अतिथि गृह में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि CM नीतीश कुमार ने वर्ष 2016 में शराबबंदी कानून लागू किया और इसे प्रभावी बनाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। शराबबंदी को पूरी तरह से प्रभावी बनाने के लिए राज्य के अधिकारी भी लगातार लगे हुए हैं।

CM ने महात्मा गांधी के सपने को साकार किया

इस बीच खबरें आते रहती हैं कि राज्य में कुछ जगहों पर शराब की होम डिलीवरी की जा रही है जिसको लेकर भी अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं। कुछ लोग हैं जो बिहार में शराबबंदी खत्म करने की बात करते हैं तो बिहार की मां बहन उनके मुंह पर कालिख पोत चुकी हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे लोग महात्मा गांधी के विचारों के हत्यारे हैं जो शराबबंदी खत्म करने की बात करते हैं।

तेजस्वी ने पूछा ‘बताएं Delhi की घटना का जिम्मेदार कौन’, लालू यादव के बयान पर…

CM नीतीश कुमार ने शराबबंदी लागू कर महात्मा गांधी के सपने को साकार किया है। इस दौरान शराबबंदी के बाद राज्य में सूखे नशा का कारोबार बढ़ने के मामले में मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि सब्र रखिये सबके ऊपर कार्रवाई की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM Nitish दिल्ली के लिए हुए रवाना, पीएम से कर सकते हैं मुलाकात

कटिहार से सुमन शर्मा की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...