अररिया जिला प्रशासन की ओर से महात्मा गांधी की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

अररिया/पूर्णिया/मधुबनी/मोतिहारी/बेतिया/दरभंगा : अररिया जिला प्रशासन की ओर से गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अनिल कुमार समेत जिले के वरीय अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की अपील आमलोगों से की। परमान सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत डीएम समेत जिले के सभी अधिकारी चांदनी चौक में सड़क पर उतरकर झाड़ू लगाते हुए सफाई कार्यक्रम चलाया। मौके पर डीएम ने आमजनों से घरों की सफाई के साथ अगल-बगल के इलाके मुहल्लों में साफ-सफाई रखने की अपील की। साथ ही महात्मा गांधी के सिद्धांत और विचारधारा को अपने जेहन में उतारने को अपील की।

पूर्णिया में गांधी और शास्त्री की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के मूहिम को आगे बढ़ाते हुए पूर्णिया में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर जिला व सत्र न्यायाधीश एवं ग्रीन पूर्णिया ने शहर के आरएन साह चौक से बस स्टैंड तक स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें व्यवहार न्यायालय के जज और शहर के समाजसेवी भी शामिल हुए। सभी ने शहर को स्वच्छ रखने में अपनी-अपनी भागीदारी निभाई। वहीं पूर्णिया के जिला जज पुरुषोत्तम मिश्रा ने बताया स्वच्छता अभियान एक दिन की बात नहीं है हर रोज करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा हमें खास कर सार्वजनिक जगहों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौके पर ग्रीन पूर्णिया के संयोजक डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि गांधी जी का सपना स्वच्छ भारत का सपना था ! गांधी जी ने जो हमें आजादी दिलाई है क्या वह गंदा रहने के लिए हमें इस बात को समझना होगा।

Purnea gandhi 22Scope News
पूर्णिया में गांधी और शास्त्री की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

गांधी जयंती पर कोर्ट परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

मधुबनी में गांधी जयंती के अवसर पर व्यवहार न्यायालय प्रांगण में जिला जज अनामिका टी ने स्वच्छता अभियान चलाकर न्यायालय में सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक की। वहीं जिला जज ने अपने संदेश में कहा की गांधी के कई सारे उद्देश्यों को हमलोग ने अभी तक पूरा नहीं किया है। स्वच्छ विचार स्वच्छ वातावरण से एक स्वच्छ समाज का निर्माण होता है। हम हर साल एक कदम इन्हीं विचारों के बदौलत आगे बढ़ते हैं। हमें चाहिए कि अपने घर की ही नहीं आसपास की साफ-सफाई करें नालों में कचरा ना डालें जिससे नाला जाम हो जाए और जल जमाव की समस्या हो जाए। समाज में स्वच्छता बहुत जरूरी है। स्वच्छ जीवन जीने के लिए लोगों को चाहिए स्वच्छता पर हमेशा ध्यान रखें।

Madhubani Gandhi 22Scope News
गांधी जयंती पर कोर्ट परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती के मौके पर मोतिहारी में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए

आज गांधी जयंती के मौके पर मोतिहारी में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे एवं रक्षा समिति के अध्यक्ष व बीजेपी सांसद राधामोहन सिंह ने भाग लिया। सर्वप्रथम अतिथियों ने शहर के चरखा पार्क में लगे महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भी सामिल होकर गांधी के सिद्धांतों को स्मरण किया। महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण रहा है इस लिए गांधी ने यहां से पूरे देश को स्वक्षता का संदेश दिया था। इसलिए आज जिला प्रशासन एंव शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी जगह जगह स्वक्षता अभियान चलाकर साफ- सफाई किया। इस मौके पर पहुचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने गांधी स्मृति के रूप में बने चरखा पार्क को देखकर कहा कि महात्मा गांधी के स्मरण में बने इस पार्क को देखकर इस लग रहा है कि चंपारण का दूसरा गांधी अगर कोई है तो व राधामोहन सिंह हैं।

Motihari Gandhi 22Scope News
गांधी जयंती के मौके पर मोतिहारी में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए

बेतिया जिला प्रशासन की ओर से गांधी जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

बेतिया जिला प्रशासन की ओर से गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई।समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम दिनेश कुमार राय समेत जिले के वरीय अधिकारियों एवं मेयर गरिमा देवी शिकारिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की अपील आमलोगों से की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत डीएम समेत जिले के सभी अधिकारियों और मेयर ने सड़क पर उतरकर साइकिल रैली निकाल कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया। मौके पर डीएम ने आमजनों से घरों की सफाई के साथ अगल बगल के इलाके मुहल्लों में साफ सफाई रखने की अपील की।  साथ ही महात्मा गांधी के सिद्धांत और विचारधारा को अपने जेहन में उतारने की अपील की।

Betia Gandhi 22Scope News
बेतिया जिला प्रशासन की ओर से गांधी जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

उन्होंने स्कूल के बच्चे बच्चियों व अधिकारियों और मेयर के साथ महाराज स्टेडियम से साइकिल जुलूस निकाला। साइकिल जुलूस स्टेडियम से नगर का भरम करते हुए जिला मुख्यालय पर समाप्त किया गया। जिला पदाधिकारी और मेयर ने साइकिल चलाकर लोगों को स्वच्छ रहने का संदेश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करना हम लोगों का कर्तव्य है उन्होंने जिला वासियों से स्वच्छ और स्वस्थ रहने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन है इसके लिए मोहल्ले के साथ-साथ अपनी स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है ताकि स्वस्थ रह सके। स्वच्छता से ही कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है और साथ-साथ स्वच्छ भी दिखा जा सकता है।

यह भी देखें :

उन्होंने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रथ को रवाना किया। वहीं मेयर गरिमा देवी शिकारी ने कहा कि समाज में स्वच्छता बहुत जरूरी है स्वच्छता रहेगा तभी जीवन अच्छे से जी सकते हैं। इसके लिए सभी को एकजुट होकर सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है आज के दिन महात्मा गांधी जी ने जो आंदोलन चलाया था उनको याद करते हुए अपने साथ-साथ मोहल्ले को स्वच्छ रखें। गरिमा शिकारिया ने गौशाला पिंजरा पहुंच कर गांधी के मूर्ति पर मलार्पण किया और गायों को घास और दान खिलाकर स्वच्छ रहने का संदेश दिया।

गांधी जयंती पर राजद कार्यकर्ताओं ने किया महात्मा गांधी को किया याद

दरभंगा गांधी जयंती के अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक स्थित स्मारक पर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं युवा राजद नेता राकेश नायक अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गांधीजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपने अपने विचार प्रकट किए एवं गांधीजी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि गांधी के विचार पर हम सभी चलें यही संकल्प लिए हैं। वहीं राकेश नायक ने कहा कि दो धाराओं की लड़ाई हैं वो लोग उस विचारधारा पर थोड़ी ना चलते हैं वो लोग दोहरी मानसिकता के लोग हैं। वो लोग अपनेआप को गोडसेवादी मानते हैं। वैसे लोग जब गांधी के प्रतिमा पर पार्टी का चिन्ह लगा देते हैं, उसके बाद दुष्प्रचार करते हैं यह दुभाग्य की बात हैं।

Darbhanga Gandhi 22Scope News
गांधी जयंती पर राजद कार्यकर्ताओं ने किया महात्मा गांधी को किया याद

यह भी पढ़े : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

मंटू भगत, श्याम नंदन, अमर कुमार कर्ण, सोहराब आलम, वरुण ठाकुर और दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...