सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत कपूर कुमार टुडू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रांची. सीएम हेमंत सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत कपूर कुमार टुडू जी (कपूर बागी जी) के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल के चिलगू- चाकुलिया स्थित पैतृक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत कपूर कुमार टुडू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने हेतु कामना की। विदित हो कि दिवंगत कपूर कुमार टुडू जी रिश्ते में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फुफेरे भाई थे। 6 मई 2025 को उनका निधन हो गया था। वे अपने पीछे मां, पत्नी एवं दो पुत्र, एक पुत्री छोड़ गए हैं।

जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ‘रेट फिक्स’ का खेल! 200...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक...

लालू यादव की बिगड़ी तबियत, बेटी मीसा के साथ दिल्ली हुए...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। शुक्रवार की शाम ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की...

हथियारबंद चोरों ने एक लड्डू व्यापारी के घर की चोरी, किराएदार...

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी शहर में शनिवार तड़के हथियारबंद चोरों ने एक लड्डू व्यवसायी के घर को निशाना बनाते हुए करीब सात...