CM Hemant Soren ने किए मां कामाख्या के दर्शन, झारखंड और देशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की

Assam: असम विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के मद्देनजर झारखंड की भी पार्टियों ने असम में जमकर पसीना बहाया। झारखंड के CM Hemant Soren ने भी बीते कई दिनों से असम में चुनाव प्रचार कर रहे थे। आज प्रचार क अंतिम दिन हेमंत सोरेन मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचे।

सीएम ने मां कामाख्या के दरबार में झारखंड और देशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की

बता दें CM Hemant Soren ने मां कामाख्या के दरबार में झारखंड और देशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की. मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।

सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर दी जानकारी

CM Hemant Soren ने एक्स पर लिखा- कामाख्ये कामसम्पन्ने कामेश्वरि हरप्रिये। कामनां देहि मे नित्यं कामेश्वरि नमोऽस्तु ते॥ असम में मां कामाख्या के पावन धाम में आज पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने आगे लिखा- असम की वीर और क्रांतिकारी भूमि के मेरे भाइयों-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों से मुझे जो स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उससे मन अभिभूत है। यह विश्वास और प्रेम हमारी ताकत है। तीर-धनुष के संकल्प के साथ आपका अपना जेएमएम शोषित, वंचित और आदिवासी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आपको हक-अधिकार दिलाकर रहेगा। मां कामाख्या सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें, सबका कल्याण करें।

ॐ क्लीं क्लीं कामाख्यायै नमः

 

Saffrn

Trending News

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में प्रशिक्षण...

Ramgarh: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड परिसर में व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा (Occupational Health & Safety) विभाग...

डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में कक्षा-11 में नामांकन की प्रक्रिया...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग से संचालित 46 डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए कक्षा...

Radha Govind University के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा रामगढ़ ब्लॉक में...

Ramgarh: आज 7 मार्च, मंगलवार को Radha Govind University के शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर  रामगढ़ ब्लॉक चौक...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी मोहन सहयोगी संग...

गयाजी : गयाजी जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर चलाए...

सुलभ संपर्कता योजना से सीधे हाईवे से जुड़ रहे बिहार के...

पटना : दशकों से संपर्क विहीन रही राज्य की 1.21 लाख ग्रामीण बसावटों को बारहमासी पक्की सड़कों से जोड़ने के बाद अब उन ग्रामीण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img