विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में प्रशिक्षण सत्र का किया गया आयोजन

Ramgarh: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड परिसर में व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा (Occupational Health & Safety) विभाग द्वारा एक स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

डॉ. लेख राज द्वारा संचालित किया गया प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण सत्र फैक्ट्री मेडिकल ऑफिसर डॉ. लेख राज द्वारा संचालित किया गया। सत्र के दौरान उन्होंने डायबिटीज, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप के साथ-साथ मोटापा, नशा, धूम्रपान तथा शारीरिक गतिविधि की कमी से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही अच्छी जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने एवं तनाव प्रबंधन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया

इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रशिक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का लाभ उठाया।

प्रबंधन ने सभी से अच्छे स्वास्थ्य हेतु नियमित व्यायाम, संतुलित आहार तथा ध्यान (मेडिटेशन) को अपनी दिनचर्या में शामिल करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की भी अपील की गई।

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...