Radha Govind University के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा रामगढ़ ब्लॉक में नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

Ramgarh: आज 7 मार्च, मंगलवार को Radha Govind University के शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर  रामगढ़ ब्लॉक चौक में एक छोटा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम का विषय था “स्वास्थ्य के लिए साथ मिलकर: विज्ञान के साथ खड़े रहें।”

छात्रों को दो समूहों में विभाजित किया गया था…

छात्रों को दो समूहों में विभाजित किया गया था। एक समूह ने स्वस्थ जीवनशैली को दर्शाया, जिसमें व्यायाम, संतुलित आहार और अनुशासन जैसी अच्छी आदतों को दिखाया गया। दूसरे समूह ने अस्वस्थ जीवनशैली को प्रस्तुत किया, जिसमें जंक फूड, शारीरिक गतिविधि की कमी और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही के दुष्प्रभावों को दर्शाया गया।इस प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Radha Govind University के कुलाधिपति बी एन साह ने अपने शुभकामना संदेश में बताया किशिक्षा और स्वास्थ्य, दोनों मिलकर एक विकसित राष्ट्र का निर्माण करते हैं। स्वस्थ युवा ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं।

सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। हमें हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुँचाने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम सफल होने पर Radha Govind University के कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने विभाग के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई दिए।

मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ अमन कुमार, प्रदीप कुमार रजक , धनेश्वर बी पी , राजू साव पिंटू कुमार पाण्डेय सहित अन्य व्याख्यातगण एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Also Read : Radha Govind University में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषयक तकनीकी संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...