Ranchi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सीएम हेमंत सोरेन, मुलाकात के बाद जानिए क्या बोले

367
Ranchi
Ranchi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सीएम हेमंत सोरेन
Advertisment

Ranchi: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज रांची पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस के कार्यक्रम में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष से BNR होटल में मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हम लोग अलायंस में हैं। मल्लिकार्जुन खरगे का कार्यक्रम राजधानी रांची में था। इसी को लेकर एक शिष्टाचार मुलाक़ात हुई है।

Advertisment

Ranchi: खरगे से मुलाकात के बाद बोले सीएम

बताया जा रहा है कि होटल में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से सीएम हेमंत सोरेन की करीब करीब आधे घंटे मुलाकात हुई। इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे से कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने देशभर में जातीय जनगणना के लिए मोदी कैबिनेट की मंजूरी पर कहा कि यह बीजेपी का मामला है।

Ranchi: मोदी सरकार पर खरगे का निशाना

वहीं रांची में आयोजित कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में शामिल होते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आतंकी हमला को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के सामने बड़ा संकट है। देश में जो चल रहा है वो अब आपके सामने है। 22 अप्रैल को बड़ा आतंकवादी हमला हुआ था। ये माना कि इंटेलिजेंस फेल्योर है, लेकिन आप अच्छी व्यवस्था क्यों नहीं किए।

Ranchi: हमले के 3 दिन पहले पीएम मोदी को इंटेलिजेंस रिपोर्ट

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मुझे भी जानकारी मिल है कि हमले के 3 दिन पहले ही वहां से इंटेलिजेंस रिपोर्ट मोदी जी को भेजी गई थी। तब मोदी जी ने अपना दौरा रद्द किया था। अपनी इंटेलिजेंस सिक्योरिटी को वहां की जानकारी क्यों नहीं दी। आप प्रोग्राम कैंसल करते हो। उनकी रक्षा करने के लिए भी फोर्स दिया जा सकता था, लेकिन आप ने वो काम नहीं किया।”

Ranchi: पाकिस्तान के खिलाफ सरकार के साथ कांग्रेस

खरगे ने कहा, “ऑल पार्टी मीटिंग में आप ने यह स्वीकार किया कि यह चूक है। जब चूक को आपने मान लिया है तो उसकी जिम्मेदारी भी लिजिए। हम पाक के खिलाफ आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए सरकार का साथ है। हम देश के मूल निवासी है। बार बार कांग्रेस को आप गालियां देते हैं। आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में हम पूरा साथ देंगे। पाकिस्तान के खिलाफ सरकार आगे कार्यक्रम बढ़ाती है, तो कांग्रेस उसका पूरा साथ देगी।”

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates