FIH जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी के लिए भारतीय टीम घोषित, झारखंड की तीन खिलाड़ी चयनित

झारखंड की बेटी सलीमा टेटे करेंगे टीम इंडिया की अगुवाई

रांची : FIH जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी के लिए भारतीय टीम घोषित, झारखंड की तीन खिलाड़ी चयनित- FIH जूनियर

महिला वर्ल्ड कप हॉकी के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है.

इस टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ि‍यों का चयन हुआ है. झारखंड की बेटी सलीमा टेटे की

अगुवाई में भारतीय टीम प्रतियोगिता में भाग लेगी.

एक से 12 अप्रैल को POTCHEFSTROOM साउथ अफ्रीका में आयोजित

FIH जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता के लिए हॉकी इंडिया ने

20 सदस्य भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की.

20 सदस्य भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा

जिसमें झारखंड के सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी  डुंगडुंग चूनी गई है.

तीनों खिलाड़ी सिमडेगा जिला के रहने वाले हैं. 20 सदस्य भारतीय टीम की कैप्टन के लिए भी झारखंड की ही बेटी सलीमा टेटे को बनाया गया है जो टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन भी कर चुकी है.

ग्रुप D में भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रुप D में है इस टीम में मलेशिया, जर्मनी और वेल्स की टीम है. भारत का पहला मैच 2 अप्रैल को वेल्स के खिलाफ, 3 अप्रैल को जर्मनी के खिलाफ और 5 अप्रैल को मलेशिया के खिलाफ होगी. तीनों खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड का अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर, शशिकांत प्रसाद, रजनीस कुमार, मनोज कोनबेगी, दसरथ महतो, असरिता लकड़ा, असुंता लकड़ा, प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी, बिगन सोय ,कांति बा सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

झारखंड हॉकी के लिए बड़ी उपलब्धि

तीनो खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष ने कहा कि ये झारखंड हॉकी के लिए बड़ी उपलब्धि है. इससे और खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी. उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा की तीनों ही खिलाड़ी बहुत ही प्रतिभावान है. सलीमा और संगीता FIH प्रो लीग में स्पेन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दोनों ने शानदार गोल की थी तथा दो दिन पूर्व ही जर्मनी के खिलाफ भी दोनो खिलाड़ियों ने पेनाल्टी शूटआउट में गोल कर भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम को जीत दिलाई थी.

ब्यूटी डुंगडुंग भी फॉरवर्ड लाइन की एक बेहतरीन खिलाड़ी है पिछले वर्ष चिली दौरे में जूनियर भारतीय महिला टीम की टॉप स्कोरर थी. अभी भी बहुत अच्छा खेल रही है. वही महासचिव विजय शंकर सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की होली के दिन हमारे तीन खिलाड़ियों का चयन होना यह होली का बहुत बड़ा तोहफा है ऐसा अवसर अपवाद में ही मिलता है.

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...