Jharkhand: झारखंड में लगातार हाथियों का आतंक देखा जा रहा है। आए दिन हाथी झारखंड में लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। हाथियों के आतंक को देखते हुए अब CM Hemant ने बड़ा फैसला सुनाया है। सीएम हेमंत ने हाथियों के आतंक से हुई हानि पर जल्द से जल्द मुआवजा देने की बात की है।
हाथियों के हमले से एक भी इंसान की जान नहीं जानी चाहिए-CM Hemant
कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने साफ कहा कि हाथियों के हमले से एक भी इंसान की जान नहीं जानी चाहिए। CM Hemant ने कहा कि जिन इलाकों में लगातार हाथियों के कारण जान-माल का नुकसान हो रहा है, वहां तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
12 दिनों के भीतर मिलेगा मुआवजा
CM Hemant सोरेन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति की मौत होने पर 12 दिनों के भीतर पीड़ित परिवार को पूरा मुआवजा मिलना चाहिए। मुआवजा देने में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम ने मांगी विसतृत रिपोर्ट
इस बैठक में जानकारी दी गई कि रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चाईबासा, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला और दुमका सहित कई जिलों में पिछले कुछ महीनों में हाथी हमलों से करीब 27 लोगों की मौत हुई है। इसे गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। हजारीबाग क्षेत्र में पांच हाथियों का एक आक्रामक झुंड सक्रिय होने की जानकारी भी दी गई। इसे नियंत्रित करने के लिए 70 सदस्यीय टीम तैनात की गई है और विभाग अलर्ट मोड में काम कर रहा है।
बता दें सीएम हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में हाथियों का खतरा ज्यादा है, वहां ग्रामीणों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर एलीफेंट रेस्क्यू टीम तैयार की जाए।
Highlights


