CM हिमंत का लालू पर करारा हमला, कहा- अल्पसंख्यकों को आरक्षण देना है तो चले जाओ…

मुजफ्फरपुर/सीवान : लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में नेताओं का आने जाने का सिलसिला जारी है। खासकर, बीजेपी के कद्दावर नेता बिहार में लगातार चुनावी रैली करने के लिए आ रहे हैं। असम के सीएम व बीजेपी के फायरब्रांड नेता हिमंत विश्व शर्मा आज बिहार के सीवान और मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली के लिए आज पहुंचे थे। उन्होंने मुजफ्फरपुर की रैली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर करारा हमला किया है।

GOAL Logo page 0001 16 22Scope News

सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने मुजफ्फरपुर की रैली में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मुसलमानों को आरक्षण देना है तो पाकिस्तान चलें जाएं। असम सीएम ने कहा कि विरोधी पक्ष नाराज हो जाते है कि 400 क्यों 399 पर बोल्ड हो जाए। वह 399 पर वो खुश हो जाते है, 399 पर नाराजगी नहीं तो 400 पर फिर क्यूं नाराज है। राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हुआ तब कांग्रेस के नाना पाटेकर बोले की राम मंदिर का कांग्रेस सरकार आने पर शुद्धिकरण होगा। मैंने कहा कि सोनिया गांधी हिंदू है या क्रिश्चियन हैं। अगर क्रिश्चियन है तो उसे शुद्धिकरण करने क्यू देंगे। राहुल गांधी सत्ता में आने के बाद चाहते है की रामजी को दोबारा टेंट में रखे है, लेकिन जब तक सूरज चांद है तब तक राम मंदिर भी रहेगा।

मुगल लोग देश के सभी मंदिर को तोड़ने का किया काम 

उन्होंने कहा कि मुगल लोग देश के सभी मंदिर को तोड़ने का काम किया। मां कामाख्या का भी मंदिर तोड़ने का काम किया, लेकिन हम सभी हिन्दुओं ने फिर उसे ठीक किया। राम मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाया। मथुरा में मस्जिद बनवाया, काशी विश्वनाथ में ज्ञानवापी बनवाया। राम मंदिर इसलिए बना की मोदी सरकार सत्ता में आई। 400 सीट दीजिए मथुरा में शाही ईदगाह की जगह कृष्ण जन्मभूमि भव्य और ज्ञानवापी मंदिर बनेगा। हम सभी भारतीय हिन्दुओं को ये करना है ये हमारा संकल्प है। राहुल गांधी बोल रहा है मुसलमानों को आरक्षण देना चाहिए। कर्नाटक में हिंदुओं के ओबीसी का कोटा काटकर मुसलमानों को आरक्षण दिया।

मुसलमान को आरक्षण देना हैं तो चलें जाए पाक

हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि अब लालू प्रसाद यादव बोल रहे हैं कि पूरे देश में मुसलमान को आरक्षण देना है। मैं लालू यादव को बताना चाहता हूं कि मुसलमानों को आरक्षण देना है तो चले जाओ पाकिस्तान वहीं आरक्षण देना। एक-एक मुसलमान चार-चार शादियां कर लेते हैं। एक पत्नी को धर्मपत्नी मांग लिया तो दूसरा तीसरा शादी क्यों करेगा। मुसलमान माताओं बहनों पर क्या गुजरेगा ये सोचना चाहिए। हिंदुओं की एक पत्नी, मुसलमानों की एक पत्नी। हिंदुओं का जो कानून होगा वहीं मुसलमानों का भी होगा। 400 सीट देखिए ये कानून लागू होगा, बेटा-बेटी को मदरसे में मत भेजो। भारत को मुल्ला चाहिए की डॉक्टर इंजीनियर चाहिए तो मुसलमान भाइयों ने कहा कि डॉक्टर इंजीनियर चाहिए तो मैने कहा की मुल्ला बनाने की फैक्ट्री बंद करो। इसी के तहत मैंने 700 से ज्यादा मदरसा एक दिन में ही बंद कर दिया।

यह भी पढ़े : पटना एयरपोर्ट पर असम के सीएम हिमंत का भव्य स्वागत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...