CM Kejriwal Hits BJP : PM मोदी जीते तो  CM योगी को हटा देंगे, अमित शाह को बनाएंगे नया PM पीएम

नई दिल्ली : CM Kejriwal Hits BJP –  जेल से छूटते ही आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के CM अरविंद Kejriwal ने BJP पर शनिवार को करारा बोलते हुए सियासी बम फोड़ा। CM Kejriwal ने कहा कि अगर PM मोदी ये चुनाव यह जीत गए तो दो महीने में उत्तर प्रदेश का CM बदल दिया जाएगा,  CM योगी हटा दिए जाएंगे।

CM Kejriwal  ने आगे कहा कि अगले साल PM मोदी 75 साल के हो रहे हैं और 17 सितंबर को वो रिटायर हो रहे हैं। PM मोदी अगले साल अमित शाह को PM बनाएंगे। इस चुनाव में PM मोदी अपने लिए वोट नहीं मांग रहे हैं बल्कि वो अपने सबसे भरोसेमंद अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं।

CM Kejriwal ने कहा कि PM मोदी और अमित शाह ने मिलकर भाजपा में ही कई दिग्गजों को किनारे लगा दिया और अब आगे भी लगाने की तैयारी में है।
इसी सियासी जोड़ी पर सीएम केजरीवाल ने चला है सियासी तीर।
CM Kejriwal Hits BJP, बोले – दिग्गज भाजपा नेताओं का करियर खत्म कर देंगे

CM Kejriwal ने कहा कि PM मोदी और अमित शाह ने मिलकर भाजपा में ही कई दिग्गजों को किनारे लगा दिया और अब आगे भी लगाने की तैयारी में है। ये कई दिग्गज भाजपा नेताओं का करियर खत्म करने वाले हैं। CM Kejriwal ने इसी क्रम में आगे कहा कि इन्होंने आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म कर दी।

CM रहे शिवराज सिंह चौहान जिन्होंने मध्य प्रदेश का चुनाव जिताया, उन्हें फिर से CM नहीं बनाया और  उनकी राजनीति खत्म कर दी। उसी तरह CM रहीं वसुंधरा राजे, CM खट्टर साहब,  CM रहे रमन सिंह की राजनीति खत्म कर दी।  अब अगला नंबर CM योगी आदित्यनाथ का है। अगर ये (PM मोदी और अमित शाह) चुनाव यह जीत गए तो योगी जी का भी करियर खत्म कर देंगे।

CM Kejriwal ने कहा कि PM मोदी ने एक बेहद खतरनाक मिशन चालू किया है। उस मिशन का नाम है 'वन नेशन वन लीडर'। प्रधानमंत्री देश के सारे नेताओं को खत्म करना चाहते हैं।
भाजपा की इसी तिकड़ी पर जेल से छूटते ही सीएम केजरीवाल ने दागा गोला।

CM Kejriwal Hits BJP, बोले – खतरनाक मिशन पर हैं PM मोदी, ममता-तेजस्वी को भेजेंगे जेल

CM Kejriwal ने कहा कि PM मोदी ने एक बेहद खतरनाक मिशन चालू किया है। उस मिशन का नाम है ‘वन नेशन वन लीडर’। प्रधानमंत्री देश के सारे नेताओं को खत्म करना चाहते हैं। विपक्ष के सभी नेताओं को जेल भेज देंगे। अगर वे यह चुनाव जीत गए तो थोड़े दिन के बाद ममता दीदी, तेजस्वी यादव, स्टालिन साहब, पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे जेल के अंदर होंगे। उन्होंने भाजपा के कई नेताओं की राजनीति खत्म कर दी। यही तानाशाही है। देश के अंदर एक ही तानाशाह बचेगा।

चलाऊंगा। CM Kejriwal ने कहा कि 4 जून के बाद भाजपा की सरकार नहीं रहेगी। केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। आधे राज्यों में भाजपा की सीट कम हो रही है।
जेल से छूटने के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकारते सीएम केजरीवाल

CM Kejriwal बोले – 230 सीट पर सिमटेगी भाजपा, झूठे केस किया था इसलिए नहीं दिया इस्तीफा

जेल से रिहाई के बाद शनिवार को दिल्ली के CM Kejriwal ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पिछले 75 साल में भारतवर्ष में इतने चुनाव हुए लेकिन आज तक दिल्ली की तरह कहीं इतने भारी बहुमत से किसी की सरकार नहीं बनी। इसीलिए एक मेरे खिलाफ षडयंत्र रचा गया कि फर्जी केस में फंसा दो,  इस्तीफा दे देगा। तभी  मैंने भी सोच लिया कि नहीं दूंगा इस्तीफा, जेल से ही सरकार चलाऊंगा। अगर जनतंत्र को जेल में कैद कर लोगे तो मैं जेल से सरकार चलाऊंगा। CM Kejriwal ने कहा कि 4 जून के बाद भाजपा की सरकार नहीं रहेगी।

केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। आधे राज्यों में भाजपा की सीट कम हो रही है। हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, बिहार, यूपी, झारखंड हर जगह इनकी सीट कम हो रही है। भाजपा 220 से 230 सीट पर सिमट जाएगी।

केजरीवाल के बाद अब हेमंत सोरेन की बढ़ी उम्मीद, क्या अब मिल सकती है राहत

Click here to watch our Youtube Channel : https://youtube.com/22scope