CM Nitish ने फिर दोहराया, दो बार गलती हुई, भाजपा से है गहरा रिश्ता

पटना: बिहार के चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव को लेकर मतदान होना है। मतदान जैसे जैसे नजदीक आ रहा है चुनाव प्रचार में तेजी आ रही है। अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चुनाव प्रचार में उतर गए हैं और शनिवार को उन्होंने तरारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार विशाल प्रशांत के समर्थन में मतदान की अपील की। सीएम नीतीश ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील करने के साथ ही अपने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।

Best GPS in India

इस दौरान उन्होंने लालू यादव के शासनकाल की लोगों को दिलाई और उनके परिवार पर जम कर बरसे भी। सीएम नीतीश ने अपने संबोधन में एक बार फिर मंच से दोहराया कि अब वे एनडीए के साथ ही रहेंगे और इधर उधर कहीं नहीं जायेंगे। सीएम नीतीश ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भी चर्चा की और कहा कि उन्होंने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा से उनका गहरा संबंध रहा है, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था।

1 153 22Scope News

उन्होंने लालू-राबड़ी के शासनकाल को जंगलराज बताया और कहा कि उस समय लोग घरों से निकलने से भी डरते थे। 2005 तक उनलोगों ने कोई काम नहीं किया था। जब से बिहार में एनडीए सत्ता में आई तब से विकास कार्य शुरू हुआ और सभी वर्गों का विकास भी हुआ। सीएम नीतीश ने कहा कि उनसे दो बार गलती हो गई कि वे राजद के साथ चले गए थे।

लेकिन जब पता चला कि वे गड़बड़ करते हैं तो फिर वे भाजपा के साथ आ गए। अब वे दुबारा इधर उधर नहीं जायेंगे। सीएम नीतीश ने कहा कि उनका भाजपा के साथ पुराना और गहरा संबंध रहा है और अब वे इधर नहीं जायेंगे बल्कि हमेशा के लिए वे भाजपा के साथ ही रहेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Husband and Wife की लड़ाई में रेलवे को हो गया तीन करोड़ का नुकसान, फिर…
CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...