गया: बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उप चुनाव चल रहा है। उप चुनाव के दौरान सभी दल अपने अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा दम खम लगा दिया है। इसी कड़ी में जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर गया के बेलागंज पहुंचे। बेलागंज में प्रशांत किशोर ने एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उन्होंने अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा दावा किया और कहा कि इस उप चुनाव में बेलागंज सीट पर राजद तीसरे नंबर की पार्टी होगी।
प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश पर भी हमला किया और कहा कि नीतीश कुमार को वोट करना बिहार और बिहार के बच्चों के साथ धोखा है। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने तरारी में जन सुराज का झंडा कुछ लोगों ने फाड़ दिया है। उन्होंने जन सुराज का झंडा नहीं फाड़ा है बल्कि उन्होंने उस झंडे को फाड़ा है जिसपर महात्मा गांधी की तस्वीर है। आप महात्मा गाँधी का झंडा फाड़ रहे हैं। यह चीजें दिखाता है कि आपकी प्रवृति और आपका संस्कार क्या है।
वहीं प्रशांत किशोर ने जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव के त्रिनेत्र वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारे लिए तो त्रिनेत्रधारी भगवान शंकर हैं, किसी व्यक्ति के पास तीसरा नेत्र हो ही नहीं सकता है। ये उस व्यक्ति की अहंकार और मूर्खता दिखाता है और जनता ऐसे लोगों को सबक जरूर सिखाएगी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Chhath के अवसर पर बेगूसराय में पूर्व विधायक ने छठ व्रतियों के बीच किया पूजा सामग्री का वितरण
RJD RJD RJD
RJD
Highlights







