मंत्री विजय चौधरी ने कहा- निर्विवाद रूप से नीतीश कुमार के पक्ष में विकास का मुद्दा

पटना : जदयू प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक पहल की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजय कुमार चौधरी ने कहा कि एनडीए के घटक दलों का आपसी समन्वय और सीएम नीतीश कुमार का कुशल नेतृत्व हमारी जीत की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि 2025 में एनडीए गठबंधन 2010 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगा। साथ ही सीटों का आंकड़ा 220 के करीब होगा और इसका विश्वास कल की हमारी बैठक में भी स्पष्ट झलक रहा था। मंत्री ने कहा कि विकास का मुद्दा निर्विवाद रूप से नीतीश कुमार और एनडीए के पक्ष में है। विपक्षी पार्टियां भी हमारी तमाम उपलब्धियों को नकारने का साहस नहीं कर सकती है। इसके विपरीत विपक्ष, नीतीश सरकार में हुए विकास-कार्यों का झूठा श्रेय लेने की कोशिश में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का प्रभावशाली नेतृत्व एनडीए की पूंजी है, विपक्ष इसके सामने कहीं नहीं टिकेगा।

यह भी देखें :

मंत्री जमा खान ने कहा कि नौकरी और रोजगार देने में बिहार का कोई मुकाबला नहीं है। केंद्र सरकार भी इस दिशा में बेहतर काम कर रही है। हमारे नेता नीतीश कुमार ने बिहार में विकास के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का माहौल कायम किया है। एनडीए परिवार पूरी तरह से एकजुट है और 2025 में रिकाॅर्ड बहुमत से नीतीश कुमार पुनः बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल विकास के मुद्दों पर बात करने के बजाये गैरजरूरी विषयों में जनता को भटकाने की कोशिश करता है। इस मौके पर विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधीजी’, वरीय नेता प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी एवं प्रदेश महासचिव लोकप्रकाश सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : मंत्री नितिन ने कहा- घाटों पर होगी पार्किंग की पर्याप्त सुविधा, डेडिकटेड टीम युद्ध स्तर पर कर रही कार्य

महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Ranchi Missing Kids Case: जगन्नाथपुर से भाई-बहन लापता, CCTV फुटेज से...

 रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से 10 वर्षीय रौशनी कुमारी और 6 वर्षीय युवांश कुमार लापता हो गए हैं। पुलिस CCTV फुटेज के आधार...

Jharkhand Weather Update: नौतपा में तप रहा Ranchi, 50-60 KMPH तेज...

 झारखंड में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी जारी है। रांची का तापमान 39.3 डिग्री पहुंचा, जबकि डालटनगंज 43.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।...

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img