CM नीतीश आज दिल्ली में बीजेपी के कई मंत्रियों से कर सकते हैं मुलाकात

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानी 29 सितंबर को दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश आज यानी 30 सितंबर को बीजेपी के कई मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। सीएम सचिवालय के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निजी कार्य से दिल्ली गए हैं। सीएम का एक दिन का दौरा है लेकिन जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक, वह बीजेपी के दिग्गज नेताओं से भेंट कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों बिहार दौरे पर आए थे और उनसे मुलाकात की बात की जा रही थी लेकिन उनके अचानक दिल्ली जाने से कई तरह की चर्चा भी शुरू हो गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की संभावना

जनता दल यूनाइटेड (JDU) इस बार झारखंड विधानसभा का चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ना चाह रहा है। संभव है कि झारखंड चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मिल सकते हैं। क्योंकि झारखंड में अभी हाल ही में चुनाव आयोग का दौरा हुआ है। शाह की सुदेश महतो के साथ बातचीत भी हुई है। झारखंड चुनाव की तिथि कभी भी घोषणा हो सकती है। ऐसे में एकदिवसीय दिल्ली दौरे में नीतीश कुमार इस मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : CM Nitish हुए दिल्ली रवाना, चर्चाओं का बाजार गर्म

यह भी देखें : 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img