CM नीतीश ने क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समुदाय के लोगों को दी बधाई

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में पटना के आर्कबिशप रेव सेवेस्टियन कालुपुरा, पूजा अन्ना शर्मा, अभिषेक पैट्रिक, ईसाई कल्याण संघ के अध्यक्ष एम्ब्रोस पैट्रिक, रिचर्ड रंजन, राजू चेसने, गौतम कुमार सुधांशु, जायडेन गौतम, बाबू डेविड और जय प्रकाश समेत ईसाई समुदाय के लोगों ने मुलाकात कर क्रिसमस की बधाई दी और ईसा मसीह से राज्य के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

बता दें कि आए हुए ईसाई समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू किए जाने की प्रशंसा की और कहा कि इससे समाजिक वातावरण में काफी बदलाव आया है और लोगों को इससे काफी फायदा हो रहा है, खासकर महिलाओं को। ईसाई समुदाय के आए हुए लोगों ने कैरोल भी गाया और मुख्यमंत्री को क्रिसमस एवं आगामी नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने आगंतुकों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट किया।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...

Vishwakarma Puja 2026: CM सम्राट चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं,...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने औद्योगिक विकास में श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।Vishwakarma Puja...