पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए CM नीतीश, कल राज्यसभा की लेंगे शपथ

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास से पटना एयरपोर्ट के लिए निकल चुके हैं। वह दोपहर 1.20 बजे की एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे। सीएम नीतीश दिल्ली करीब तीन बजे के आसपास पहुंचेंगे। साथ ही वह कल ही दिल्ली से पटना के लिए रवाना होंगे। कल यानी 10 अप्रैल को दोपहर 12.15 बजे राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे। पटना में 14 अप्रैल को ही एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में ही नीतीश सीएम पद छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।

बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन होगा – सूत्र

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन होगा। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। सीएम की रेस में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं सम्राट के बाद नित्यानंद राय, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, संजीव चौरसिया, जनक राम और रेणु देवी सहित कई नेताओं के नाम आगे चल रहे हैं लेकिन सबसे आगे सम्राट चौधरी का नाम आगे देखा जा रहा है।

CM Delhi 22Scope News

CM Nitish Delhi 22Scope News

CM Delhi 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार कैबिनेट की आज नहीं होगी बैठक, कल दिल्ली जाएंगे CM नीतीश

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...