Advertisment

राज्यसभा के बाद चारों सदन के सदस्य बन जाएंगे CM नीतीश, आज लेंगे शपथ

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 10 अप्रैल को दोपहर 12.15 बजे राज्यसभा की शपथ ग्रहण करने वाले हैं। इसके बाद उनके नाम भी रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। नीतीश कुमार राज्यसभा से पहले वह लोकसभा, विधानसभा व विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। सीएम नीतीश के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री व जदयू नेता रामनाथ ठाकुर और बीजेपी नेता शिवेश राम राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

कल CM नीतीश ने मीडिया से कहा- ‘मैंने बिहार में बहुत काम किया है, अब मुझे लगा कि मुझे यहां रहना चाहिए’

आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार कल यानी नौ अप्रैल को दोपहर 1.20 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली गए थे। उसके बाद वह मीडिया से बातचीत करते हुए साफ कर दिया है कि बिहार में अब नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि मैंने बिहार में बहुत काम किया है। अब मुझे लगा कि मुझे यहां रहना चाहिए और मैं यही कर रहा हूं। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि मैं वहां अपने पद से हट जाऊंगा और यहां काम करूंगा। मैं तीन या चार दिनों में इस्तीफा दे दूंगा। नए लोगों को मुख्यमंत्री और मंत्री बनाया जाएगा। नीतीश कुमार के साथ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।

हरिवंश को राज्यसभा में तीसरी पारी, राष्ट्रपति से मनोनीत

नीतीश की शपथ के दिन ही राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश को भी सदन में तीसरी पारी मिल गई है। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा सदस्य मनोनित किया है। उनका मौजूदा कार्यकाल समाप्त हो रहा था, उनकी जगह ही जदयू से नीतीश राज्यसभा कैंडिडेट बने थे।

यह भी पढ़े : Harivansh Rajya Sabha Nomination : हरिवंश नारायण सिंह फिर से बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...