CM नीतीश ने बांटा नियुक्ति पत्र

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कृषि विभाग अंतर्गत नियुक्ति/नियोजन-पत्र वितरण सह कृषि विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 10 नवनियुक्त सहायक प्राध्यापक सह कनीय वैज्ञानिकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने दिव्या महतो, देवेंद्र मंडल, प्रियंका, पंकज कुमार, अपर्णा पांडेय, शाहीना परवीन, मुन्ना यादव, नेहा पांडेय, गायत्री कुमारी, अवधेश कुमार, अंकिता देवी एवं काव्या विश्वास को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के अधीन 239 सहायक प्राध्यापक एवं विषय-वस्तु विशेषज्ञों तथा कृषि विभाग अंतर्गत 789 प्रखंड स्तरीय तकनीकी प्रबंधक, लेखापाल आदि सहित कुल 1028 अभ्यर्थियों को नियुक्ति/नियोजन-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और जल संसाधन सह भवन निर्माण मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 14 करोड़ रुपए की लागत से बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर (भागलपुर) में 800 क्षमता वाले नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन किया। तीन कृषि अभियंत्रण महाविद्यालयों- 145 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होनेवाले कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, भोजपुर (आरा), 123 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होनेवाले कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय, पटना एवं 28 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होनेवाले पोषक अनाज मूल्य श्रृंखला के लिए गुणवत्तावर्द्धन केन्द्र, टनकुप्पा (गया) का शिलान्यास किया। कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह भवन निर्माण मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव चंद्रशेखर सिंह, बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीआर सिंह सहित कृषि विभाग के पदाधिकारीगण/कर्मीगण, नवनियुक्त अभ्यर्थीगण उपस्थित थे। जबकि विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों से पदाधिकारीगण एवं नवनियुक्त अभ्यर्थीगण कार्यक्रम से जुड़े थे।

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Congress SIR Protest: दिल्ली में जुटे झारखंड कांग्रेस के दिग्गज,...

Jharkhand Congress SIR Protest, Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute: लोकगायक सुनील छैला बिहारी की जमीन...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute, देवघर: बिहार के प्रसिद्ध अंगिका और भोजपुरी लोकगायक सुनील छैला बिहारी (सुनील कुमार) की देवघर स्थित जमीन को लेकर...

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...