सहायक अभियोजन पदाधिकारी को CM नीतीश ने बांटा नियुक्ति पत्र

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गृह विभाग एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अंतर्गत नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक, सहायक अभियोजन पदाधिकारी एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत नवनियुक्त अंकेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में गृह विभाग अंतर्गत 523 नवनियुक्त सहायक अभियोजन पदाधिकारी एवं 20 पुलिस उपाधीक्षक तथा सहकारिता विभाग अंतर्गत 231 नवनियुक्त अंकेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 14 नवनियुक्त अधिकारियों खालिद हयात, शिवानी श्रेष्ठा, सांवली सांकृत्यायन, मनाली तिवारी, नंदिनी कुमारी, निशांत कुमार, ऋषभ आनंद, पूजा शर्मा, इशानी सिन्हा, निशु कुमार, राजन कुमार, खुशबू, अंशु आनंद एवं दीपक कुमार पासवान को नियुक्त पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव-सह-मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार और मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट 

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Railway: झारखंड को बड़ी Railway सौगात, खड़गपुर-टाटा-झारसुगुड़ा रूट पर बिछेगी...

केंद्र ने 10,783 करोड़ की तीन रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। खड़गपुर-टाटा-झारसुगुड़ा रूट पर चौथी लाइन से झारखंड को बड़ा लाभ मिलेगा।Jharkhand Railway...

Jharkhand Weather: झारखंड में दो दिन Heavy Rain का अलर्ट, रांची...

झारखंड में बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से दो दिन भारी बारिश का अलर्ट है। रांची समेत 11 जिलों में वज्रपात की चेतावनी...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...