नालंदा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी शनिवार को नालंदा में 493.64 लाख की लागत से मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (विशेष योजना) अंतर्गत नालंदा जिला के चेरो के निकट एनएच-31 को जोड़ने वाले द्वारिका बिगहा-हरनौत पथ (MDR) के प्रथम किलोमीटर में 3X14 मीटर आकार का उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का उद्घाटन किया। साथ ही सीएम नीतीश ने नवादा में ककोलत जलप्रपात में पर्यटकीय सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री के साथ पटना जिला के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। अपने गृह क्षेत्र में पहुंचे नीतीश कुमार को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने नवनिर्मित पुल का नाम नीतीश पुल रखा है। इस पुल के निर्माण से कल्याणबीघा, चेरो, बहादुरपुर और बिरजू मिल्की समेत दर्जनों गांव सीधे नेशनल हाईवे-31 से जुड़ गया है।
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के द्वारा इस पुल के निर्माण की शुरुआत वर्ष 2022 के दिसंबर महीने में की गई थी। यह पुल बनकर छह मार्च 2024 को तैयार हो गया था। और आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इस पुल को नालंदा वासियों को समर्पित कर दिया गया। मुहाने नदी पर निर्मित पुल का उद्घाटन करने के उपरांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से नवादा जिला स्थित ककोलत जलप्रपात के लोकार्पण एवं भ्रमण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रस्थान कर गए।
यह भी पढ़े : Patna में विधानसभा चुनाव से पहले Metro दौड़ाने की तैयारी
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
राजा कुमार की रिपोर्ट







