Bihar Covid Alert : बिहार में कोविड की स्थिति पर CM नीतीश कुमार ने की बैठक

पटना : Bihar Covid Alert- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में देश कई राज्यों में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कोरोना की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल में ओमिक्रॉन परिवार का जेएन0.1 वेरिएंट के कई मामले देश में मिले हैं। बिहार में भी कोरोनों के दो ऐसे मामले आए हैं, जो राज्य में बाहर से आए लोगों में मिला है। उन्होंने बताया कि यह वैरियेंट बहुत घातक नहीं है। कोरोना के पाए गए दोनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं और स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के इस नए वेरियेंट के प्रति पूरी तरह सतर्क है और इसके बचाव के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए आरटीपीसीआर जांच की संख्या और बढ़ाई जाए। कोविड के निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप अस्पतालों में दवा, उपकरण, बेड, ऑक्सीजन, मानव बल एवं अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाओं की उपलब्धता रखें। उन्होंने कहा कि कोविड समुचित व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु सोशल मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों से लोगों को कोरोना के प्रति सतर्क एवं जागरूक करें। अस्पतालों में सभी लोग मास्क का उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। सभी लोग सजग एवं सतर्क रहें।

बैठक में उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह और राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत उपस्थित थे।

Bihar Covid Alert

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...