सीतामढ़ीः बिहार के सीतामढ़ी में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। इस दौरान माता-सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम में उन्होंने पहुंचकर 72 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। सीएम के साथ मंत्री विजय चौधरी,जमा खान, सांसद सुनील कुमार पिंटू एवं महागठबंधन के नेता मौजूद रहे।
सीतामढ़ी पहुंचे सीएम नीतीश कुमार – मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की
सबसे पहले पुनौ धाराम पहुंचने पर सीएम नीतीश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद सीएम नीतीश ने मां जानकी के मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सीता कुंड की परिक्रमा करने के बाद सीएम नीतीश ने आरती भी किया और बिहार के खुशहाली की कामना की।

ये भी पढे़ं- दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या, चार गिरफ्तार
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सीएम ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। बता दें कि स्थानीय लोगों की भगवान राम के भव्य मंदिर की तरह माता सीता का भव्य मंदिर और विकास कार्य हो इसकी मांग थी। जिसको लेकर पर्यटन विभाग की ओर से 72.48 करोड़ की राशि दी गई थी। जिसका सीएम नीतीश कुमार ने आज शिलान्यास किया है।

















