बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम नीतीश कुमार ने किया दौरा, कम्युनिटी किचन का किया निरीक्षण

348
Advertisment

कटिहार : बरारी प्रखंड स्थित बीएम कॉलेज में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए कम्युनिटी किचन का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने जायजा लिया। जायजा करने के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर जानकारी ली। जायजा लेने के बाद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिये जिला प्रशासन उन्हें हर तरह की सुविधा उपलब्ध करायें। साथ हीं कटिहार जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा राहत कैम्प खोलकर बाढ़ पीडितो को मदद देने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया है।

Advertisment

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है और किसी भी हाल में बाढ़ पीड़ितों को किसी भी तरह से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

बाढ़ के स्थाई समाधान पर उन्होंने कहा कि सरकार लगातार इस विषय पर और नदियों के प्रबंधन को लेकर भी गंभीर है। उन्होंने कहा कि बाढ़ को लेकर यहां समस्या गंभीर है लेकिन प्रभावित लोगों के बीच आने से सही फीडबैक मिलता है। इसलिए लगातार प्रभावित क्षेत्रों का  दौरा कर प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे है। बाढ़ राहत कैम्प और कम्युनिटी किचन का निरीक्षण के क्रम में उनके साथ जदयू विधायक विजय सिंह भी मौजूद थे।

Advertisement