CM नीतीश ने 55 लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज चार देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 55 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

आज ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, वित्त विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सूचना प्रावैधिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, श्रम संसाधन विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुई। ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में बांका जिले से आए छबिला यादव ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर के अंतर्गत एसएम कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन के पद पर जून 2015 में सेवानिवृत हुआ लेकिन अबतक मुझे सेवांत लाभ एवं पेशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मुजफ्फपुर जिले से ही आई ममता कुमारी ने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी सेविका की बहाली में अनियमितता बरती गई है जिसके कारण मेरा नियोजन नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सहरसा जिले से आई मोनिका कुमारी ने मुख्यमंत्री से फरियाद करते हुए कहा कि ट्रेन दुर्घटना में मेरा दोनों पैर कट गया था। काफी खर्च के बाद मैं ठीक हो पाई हूं लेकिन कृत्रिम पैर लगवाने हेतु मेरे पास पैसा नहीं है, कृपा कर मुझे कृत्रिम पैर लगवाने हेतु मदद दी जाए। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

गोपालगंज जिले से आए हुए राहुल कुमार रंजन ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि थावे प्रखंड अंतर्गत लक्ष्वार मंदिर में सार्वजनिक शौचालय, शुद्ध पेयजल आदि मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कला, संस्कृति एवं युवा विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं गोपालगंज जिले से ही आए हुए मनोज कुमार तिवारी ने मुख्यमंत्री से मगध चीनी मिल प्रबंधक द्वारा मजदूरों को प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। समस्तीपुर जिले से आई चंद्रमा कुमारी ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि जमुई जिले में अवस्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की कमी है, जिससे पठन-पाठन ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। कृपा कर समस्या का समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पटना जिले से आए सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि मेरी मां राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांकीपुर में परिचारी के पद पर कार्यरत थीं। सेवाकाल में उनकी मृत्यु हो गई लेकिन अब तक अनुकंपा के आधार पर मिलनेवाली नौकरी मुझे नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बक्सर जिले के डुमरांव से आई हुई पूजा कुमारी ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि मुझे अब तक बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली राशि नहीं प्राप्त हुई है। वहीं भोजपुर जिले से आई हुई गुड़िया कुमारी ने भी बालिका प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। औरंगाबाद जिले से आए नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि मैं दिव्यांग हूं मुझे बैट्री चालित ट्राई साईकिल उपलब्ध कराई जाए, जिससे मुझे कहीं आने-जाने में सुविधा हो सके। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो. इसराईल मंसूरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जेएस गंगवार, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा उपस्थित थे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026: बिहार के 10 प्रशिक्षु IPS...

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को कानून-व्यवस्था,...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: गुरु गोविंद सिंह जी के...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 360वीं जयंती यानी प्रकाश पर्व-2027 के भव्य आयोजन...

Maheshpur 63 KVA Transformer: पाकुड़ के मकदुमपुर गांव को मिली बिजली...

Maheshpur 63 KVA Transformer: झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सिलमपुर पंचायत के मकदुमपुर गांव के ग्रामीणों को लंबे समय से जारी...