Advertisment

बख्तियारपुर पहुंचे CM नीतीश, गंगा नदी की मृतपाय धार को पुनर्जीवित करने के लिए तेजी से काम करने का दिया निर्देश…

CM ने बख्तियारपुर में गंगा नदी की पुरानी धारा को घनसुरपुर घाट से देदौर घाट तक पुनर्जीवित करने हेतु चल रहे कार्यों का लिया जायजा, तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश। बख्तियारपुर में सीढ़ी घाट के निकट गंगा चैनल के दांयें तट पर पक्का सुरक्षात्मक एवं कटाव निरोधक कार्य की प्रगति का किया स्थलीय निरीक्षण

पटना: CM नीतीश कुमार ने आज बख्तियारपुर प्रखंड के लखनपुरा में गंगा नदी की पुरानी धारा को घनसुरपुर घाट से देदौर घाट तक पुनर्जीवित करने हेतु चल रहे कार्यों का जायजा लिया। जायजा के क्रम में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने कार्य की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति के संबंध में CM को विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस काम में तेजी लाकर यथाशीघ्र पूर्ण कराएं ताकि बरसात से पहले यह काम पूरा हो जाए। सीढ़ी घाट एवं इसके आसपास चल रहे विकास कार्यों के पूर्ण हो जाने से यहां आने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।

ज्ञातव्य है कि इस योजना के अंतर्गत पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखंड के ग्राम घनसुरपुर से देदौर तक कुल 4,420 मीटर की लंबाई में गाद सफाई कर गंगा नदी की पुरानी एवं मृतप्राय धार को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति 3427.80 लाख रुपये है। इसके अन्तर्गत वासित क्षेत्र यथा घनसुरपुर, करौटा एवं हटिया ग्राम के निकट चैनल में संभावित क्षरण को रोकने के लिए कुल 1520 मीटर की लंबाई में जीयो बैग स्लोप पिचिंग के द्वारा सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – 12 जून को होगी महागठबंधन की चौथी बैठक, CM फेस पर बन सकती है बात…

चैनल में जलप्रवाह बनाये रखने हेतु अगले तीन वर्षों तक चैनल का रखरखाव भी इस योजना में प्रावधानित है। इस योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सीढ़ी घाट मंदिर एवं जेएमटी स्कूल के निकट संपर्क पथ हेतु भू-अर्जन भी किया जा रहा है। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर स्थित सीढ़ी घाट के निकट चल रहे विकासात्मक कार्यों की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने गंगा चैनल के दांयें तट पर पक्का सुरक्षात्मक एवं कटाव निरोधक कार्य की प्रगति के संबंध में CM को विस्तृत जानकारी दी।

LN Mishra 1 22Scope News

ज्ञातव्य है कि इस योजना के माध्यम से पटना जिलान्तर्गत बख्तियारपुर प्रखंड में 330 मीटर की लंबाई में सीढ़ी निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। सीढ़ी घाट के यू/एस में 1100 मीटर एवं डी/एस में 1000 मीटर में कुल 2100 मीटर की लंबाई में कटाव निरोधक कार्य (पीपी रोप गैबियन टो एवं जियोबैग स्लोप पिचिंग) तथा पाथ-वे का निर्माण कराया जाना है। शौचालय निर्माण, चेजिंग रूम निर्माण, लैड स्केपिंग एवं प्रकाशीय व्यवस्था का कार्य कराया जाना है। इस योजना की प्रशासनिक स्वीकृति 5606 लाख रुपये है। इस कार्य को जून 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें – बेगूसराय में कांग्रेस के महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने बताई समस्या, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा…

CM ने बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। CM ने प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व सांसद पंडित शीलभद्र याजी एवं उनकी धर्मपत्नी स्व बालकेश्वरी याजी की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, CM के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, सत्यानंद याजी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी-तेजस्वी यादव पर तंज, कहा- राजनीतिक विफलता छुपाने के लिए लगा रहे आयोग पर आरोप…

Anjana Kumari Wushu Championship: ग्रामीण झारखंड से जॉर्जिया तक पहुंची अंजना...

Anjana Kumari Wushu Championship: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा समर्थित युवा एथलीट अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: खडंगाझाड़ में लगेगी रामदास सोरेन की आदमकद...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: टेल्को स्थित खडंगाझाड़ झंडा चौक में पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में 77वां वन महोत्सव, CM...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, विधायक और अधिकारियों...