CM नीतीश पहुंचे बक्सर, मंदिर परिसर में विकासात्मक कार्यों के फेज-1 का किया उद्घाटन

पटना : बिहार में सियासी हलचल जारी है। आज बिहार की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है। राजधानी पटना से लेकर दिल्ली तक पल-पल सियासी समीकरण बदल रहे हैं। इन सबके बीच सीएम नीतीश कुमार पटना से बक्सर पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिलान्तर्गत बाबा ब्रह्मेश्वर स्थान मंदिर परिसर में बाबा ब्रह्मेश्वर स्थान मंदिर के विकास कार्य फेज-1 का उद्घाटन किया और विकास कार्य फेज-2 का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा ब्रह्मेश्वर स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा राज्य के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर का भ्रमण किया तथा मंदिर परिसर के बगल में अवस्थित तालाब का भी अवलोकन किया।

सीएम नीतीश कुमार ने नौ करोड़ 58 लाख रुपए की लागत की बाबा ब्रह्मेश्वर स्थान मंदिर परिसर का विकास एवं सौन्दर्गीकरण कार्य का आज उद्घाटन किया गया है। इसमें मंदिर परिसर की घेराबंदी हेतु चहारदीवारी का निर्माण कराया गया है और मंदिर परिसर के पास पांच एकड़ में अवस्थित प्राचीन तालाब का जीर्णोद्धार कराया गया है। सार्वजनिक शौचालय एवं चेंजिंग रूम (कपड़े बदलने का कमरा) का जीर्णोद्धार तथा मंदिर में प्रवेश करने हेतु स्वागत द्वार का निर्माण कराया गया है।

वहीं इन कार्यों के पूरा होने से बाबा ब्रह्मेश्वर स्थान स्थान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। आज उद्घाटन कार्यक्रम के साथ-साथ बाबा ब्रह्मेश्वर स्थान मंदिर के दूसरे चरण के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है जिसकी लागत दो करोड़ 17 लाख रुपए है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इस योजना के तहत उत्तर एवं दक्षिण दिशा में दो अन्य गेट का निर्माण, सौन्दर्गीकरण कार्य, पश्चिमी तरफ से चहारदीवारी का निर्माण, विद्युतीकरण एवं लाइटिंग इत्यादि का कार्य किया जा रहा है। इन कार्यों के पूरा होने से मंदिर की सुंदरता बढ़ेगी तथा श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, रांची हाईकोर्ट के न्यायाधीश एसएन पाठक, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, पूर्व मंत्री अजित चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना प्रमंडल के आयुक्त सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और बक्सर के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

एसके राजीव और धीरज कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...