पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल दिल्ली जायेंगे जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में प्रधानमंत्री सरकार के काम काज की समीक्षा के साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं पर मुख्यमंत्रियों से फीडबैक लेंगे। बैठक 25 मई को दिल्ली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी जिसमें एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। CM CM CM
यह भी पढ़ें – मई महीने का Ration अब भी ले सकते हैं लाभुक, जून का वितरण हो चुका है शुरू…
एक जानकारी के अनुसार बैठक में खास तौर पर उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं पर खास ध्यान दिया जायेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में भाजपा के अन्य बड़े नेताओं जेपी नड्डा और अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- स्कूलों में MDM की नहीं हो कमी, शिक्षा विभाग के ACS ने डीएम को पत्र लिख कहा ‘रखें ध्यान..’
पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट



