CM नीतीश JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 19 को करेंगे नामांकन, निर्विरोध जीत तय

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 मार्च को जनता दल यूनाइटेड (JDU)के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन करेंगे। नीतीश कुमार ने पहले ही आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। नीतीश पार्टी पर अपना कंट्रोल रखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। निर्विरोध जीत तय है और वे पार्टी की कमान संभालते हुए अपना चौथा कार्यकाल शुरू करेंगे।

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव की अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव की अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च तय की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 23 मार्च को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 मार्च है।

JDU को कोई तोड़ नहीं सकता – नीरज कुमार

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार नॉमिनेशन करेंगे। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना जाना तय है। नामांकन करेंगे तो पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संबल होगा। विपक्ष का यह कहना ठीक नहीं कि पार्टी को एकजुट रखने, टूट से बचाने के लिए नीतीश कुमार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहे हैं। जदयू को कोई नहीं तोड़ सकता। बता दें कि नीतीश ने राज्यसभा जाने के लिए नामांकन किया था। अब रिजल्ट के बाद वे जीत गए हैं। यानी अब वे राज्यसभा जाएंगे। अगले महीने दिल्ली कूच करेंगे। सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे लेकिन पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बांका जिले को दी 709 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 219 योजनाओं का किया शिलान्यास

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img