पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी दो सितंबर को रोहतास के दौरे पर जाने वाले हैं। करीब 1380 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले डैम और वार्ट ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इसके जरिए रोहतास जिला के डेहरी और सासाराम सहित औरंगाबाद शहर को भी शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। सीएम नीतीश बस्तीपुर में बिहार सरकार की तरफ से चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के कैंप का भी निरीक्षण करेंगे और सुजानपुर में हेल्थ वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। साथ ही तुतला स्थित भवानी धाम भी जाएंगे। सीएम नीतीश भैंसहा पंचायत में एक जनसभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे।
पेयजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ
आपको बता दें कि एनीकट में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और डैम से मूल टंकी में पानी सप्लाई होगी, जो घरों तक पहुंचेगी। डेहरी के ईएसआई अस्पताल, न्यू सिधौली, 12 पत्थर, पीएचईडी धनटोलिया, चित्रगुप्त मैदान, बीएमपी कैंपस और बस्तीपुर भैसहां पंचायत में स्थित पानी टंकी को पानी आपूर्ति होगी, जिसके जरिए शहर के सभी वार्डों को लाभ पहुंचेगा। सतही जल का उपयोग करते पेयजल उपलब्ध कराने की इस योजना के द्वारा औरंगाबाद जिले के बारुण स्थित मजुराही संप में फीड किया जाएगा।
यह भी पढ़े : बिहार के इन इन जिलों में आज वर्षा के साथ वज्रपात की भी संभावना, IMD का अलर्ट
यह भी देखें :
Highlights


