बिहार के इन इन जिलों में आज वर्षा के साथ वज्रपात की भी संभावना, IMD का अलर्ट

पटना : देश के अलग राज्यों को छोड़ दें तो बिहार में मॉनसून इन दिनों कुछ कमजोर दिख रहा है। हालांकि सोमवार यानी दो सितंबर को कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट में आज किसी जिले में भारी वर्षा के आसार नहीं हैं। किशनगंज, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में वज्रपात के साथ हल्की या मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भी हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की संभावना है।

आपको बता दें कि मॉनसून की अक्षीय रेखा गंगानगर, गुना, दक्षिण ओडिशा और इससे सटे छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के कुछ-कुछ जिलों में वर्षा दर्ज की जा सकती है। हालांकि बहुत ज्यादा वर्षा की संभावना नहीं है। दक्षिण बिहार के सभी जिलों में वर्षा नहीं के बराबर होने की संभावना है। पूर्वी इलाकों के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। आज के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। देखा जाए तो अगले पांच दिनों तक मॉनसून में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

यह भी पढ़े : बिहार में सक्रिय हुआ मॉनसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

यह भी देखें :

Rising Bihar Investor Summit 2026: बिहार में निवेश पर सरकार देगी...

Rising Bihar Investor Summit 2026, पटना: बिहार में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट-2026 का...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Panapur Flood Relief: सारण के पानापुर में हेलीकॉप्टर से राशन एयर...

Panapur Flood Relief, सारण: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने हवाई मार्ग से राशन उपलब्ध कराने की...