Advertisment

CM Nitish की ‘आखिरी कसम’, आजीवन नहीं छोड़ेंगे भाजपा का दामन

पटना: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज नई दिल्ली में की गई। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। लोकसभा चुनाव से लेकर बैठक से पहले तक कयास लगाया जा रहा था कि नीतीश कुमार को केंद्र सरकार में पूरी हिस्सेदारी नहीं मिलने से नाराज नीतीश कुमार एनडीए से किनारा कर सकते हैं। इन कयासों को तब और बल मिल गया जब जदयू और भाजपा के बीच विधानसभा चुनाव में नेतृत्व को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई। विपक्षी पार्टी समेत मीडिया में ऐसी खबरें चलने लगी थी कि नीतीश कुमार बड़ा फैसला ले सकते हैं और वे भाजपा से हटने का निर्णय भी ले सकते हैं।

बैठक के दौरान सीएम नीतीश ने सारे कयासों पर विराम लगा दिया और कहा कि अंतिम समय तक वे भाजपा से अलग नहीं जाएंगे। हालांकि सीएम नीतीश इंडिया गठबंधन से हट कर एनडीए के साथ आने के बाद कई बार खुले मंच से कह चुके हैं कि वे अब इधर उधर नहीं जाएंगे भाजपा के साथ ही रहेंगे। बावजूद इसके कयास लगाया जा रहा था कि वे एक बार फिर से पाला बदलेंगे जिसपर अब सीएम नीतीश ने विराम लगा दिया और जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक बार दुहराया कि वे अब आजीवन इधर उधर नहीं जाएंगे, भाजपा के साथ ही रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Sanjay Jha बने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष

https://youtube.com/22scope

CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...