बड़ी खबर- Sanjay Jha बने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष

पटना: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में चल रही है। बैठक के दौरान बिहार सरकार में पूर्व मंत्री एवं राज्य सभा सांसद संजय झा को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। संजय झा बिहार सरकार में कई बार मंत्री रहे और वे सीएम नीतीश के काफी करीबी भी हैं। संजय झा 2012 में भाजपा छोड़ कर जदयू में आए और तब से जदयू में एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। 2014 में चुनाव हारने के बावजूद सीएम नीतीश ने उन्हें विधान परिषद भेज कर मंत्री बनाया था। उनकी गिनती बिहार के बड़े नेताओं के रूप में की जाती है।

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले इंडिया गठबंधन की सरकार तोड़ कर एनडीए के साथ सरकार बनाने में भी संजय झा का अहम् योगदान माना जाता है। इतना ही नहीं भाजपा और जदयू के बीच सामंजस्य बनाने के लिए संजय झा एक स्तंभ के रूप में जाने जाते हैं। कहा जाता है कि लोकसभा चुनाव के बाद संजय झा को केंद्र में मंत्री बनाए जाने की संभावना थी लेकिन जातीय समीकरण की वजह से वे मंत्री नहीं बनाए जा सके हैं। संजय झा राज्यसभा में जदयू के संसदीय दल के नेता भी हैं।

व्यक्तिगत जीवन
संजय झा का जन्म मधुबनी के झंझारपुर में 01 दिसंबर 1967 को हुआ था। वे जेएनयू से स्नातकोत्तर हैं। अपने छात्र जीवन में संजय झा एबीवीपी से जुड़े हुए थे और फिर भाजपा से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। उनकी शादी एनाक्षी झा से हुई और उनके तीन बच्चे भी हैं।

राजनीतिक करियर
संजय झा ने अपनी राजनीतिक करियर एबीवीपी से शुरू की और फिर वह 2004-04 में भाजपा में सक्रीय राजनीति की शुरुआत की। 2006 में वे बिहार विधान परिषद के सदस्य बने। 2012 में वे जदयू में आ गए और 2014 में नीतीश कुमार ने एक बार फिर उन्हें बिहार विधान परिषद का सदस्य बना कर मंत्री बनाया। वे बिहार सरकार में तीन बार मंत्री रहे। मंत्री रहते हुए संजय झा ने मिथिलांचल के लिए काफी काम किया। जल संसाधन मंत्री रहते हुए संजय झा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए काफी काम किया और कई कल्याणकारी परियोजनाएं शुरू की। उन्होंने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के दिशा में भी कई काम किये।

सीएम नीतीश के हैं काफी करीबी
संजय झा को सीएम नीतीश का करीबी माना जाता है। कहा जाता है कि जदयू और भाजपा के बीच वे एक मजबूत कड़ी हैं जो दोनों को जोड़े रखते हैं। उनकी राजनीति बिहार के विकास पर केंद्रित है और उन्होने जल संसाधन मंत्री रहते हुए बिहार में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है।

उपलब्धि
संजय झा ने बिहार की संस्कृति को भी संरक्षित करने के लिए कई काम किये। मिथिलांचल के लिए उन्होंने कमला जनसंपर्क यात्रा कर लोगों को कमला के संरक्षण के लिए जागरूक किया तो सिमरिया गंगा घाट के विकास के लिए जानकी पौड़ी का निर्माण करवाया। इसके साथ ही जल संसाधन मंत्री रहते हुए संजय झा ने गया में रबड़ डैम बनाते हुए गंगा जल पहुंचवाने तक में उनका अहम् योगदान है।

यह भी पढ़ें- Deputy CM विजय सिन्हा ने किया पौधरोपण, कहा…

https://youtube.com/22scope

Sanjay Jha Sanjay Jha Sanjay Jha

Sanjay Jha

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...