चुनाव से पहले CM नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, 1.11 करोड़ लोगों के खाते में भेजे गए पेंशन

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मास्टरस्ट्रोक खेला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज यानी 11 जुलाई को एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। संकल्प स्थित एक अणे मार्ग से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत एक करोड़ 11 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 1227 करोड़ रुपए की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए ‘खटाखट’ ट्रांसफर की गई। इस बार पहली बार लाभार्थियों को 400 रुपए की जगह 1100 रुपए की बढ़ी हुई पेंशन मिली। इस मेगा आयोजन को बिहार सरकार पूरे राज्य में उत्सव की तरह मना रही है, जिसमें 60 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। लेकिन, यह लाभ कैसे मिलेगा और कौन इसका हकदार है। सीएम नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित मंत्री मदन सहनी के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे।

goal 22Scope News

पेंशन लाभार्थियों के खाते में भेजी गई बढ़ी हुई राशि

इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार के सभी 38 जिलों के मुख्यालय, 534 प्रखंड मुख्यालय, 8053 ग्राम पंचायत और करीब 43 हजार 790 राजस्व ग्राम में किया गया था। इसमें करीब 60 लाख से अधिक लाभुक शामिल हुए थे। सभी आयोजन स्थलों पर माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन को सीधा सुनने और देखने की समुचित व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही लाभुकों के लिए यहां भोजन और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। सभी आयोजन स्थलों पर पांच मिनट की एक लघु फिल्म और एक मिनट का टीवी विज्ञापन भी प्रसारित किया गया।

मुफ्त इलाज का भी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब बिहार के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इसको लेकर पेंशन प्राप्त करने वाले सभी लोगों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ताकि अस्वस्थता की स्थिति में उन सभी को उचित निःशुल्क उपचार मिल सके। सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के संबंध में सीएम नीतीश ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट में लिखा भी था कि हम चाहते हैं कि आप सभी स्वस्थ एवं सुखी रहें और इसीलिए स्वास्थ्य विभाग को उक्त निर्देश दिया है।

मधुबनी में 80 साल के सर्वाधिक पेंशनधारक

सभी छह पेंशन योजनाओं में 80 साल या उससे अधिक आयु के पेंशनधारकों की सर्वाधिक संख्या मधुबनी जिले में है, जहां कुल 73 हजार 926 लाभुक हैं। इनमें 35 हजार 302 पुरुष और 38 हजार 620 महिलाओं के साथ 4 ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर में 80 साल या उससे अधिक आयु के 63 हजार 357 लाभार्थी हैं। इनमें 32 हजार 923 पुरुष, 30 हजार 428 महिलाएं और 6 ट्रांसजेंडर हैं। वैशाली में 61 हजार 378 लाभुक हैं, इनमें 30 हजार 832 पुरुष और 30 हजार 532 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 14 ट्रांसजेंडर पेंशनधारक भी हैं। वहीं, पटना में 59 हजार 567 लाभुक हैं। इनमें 28 हजार 830 पुरुष, 30 हजार 723 महिला और 14 ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। समस्तीपुर में कुल 58 हजार 882 लाभुक हैं। इनमें 28 हजार 698 पुरुष, 30 हजार 175 महिला और 9 ट्रांसजेंडर हैं। इसके बाद पूर्वी चंपारण में 80 साल या उससे अधिक आयु के कुल 58 हजार 555 लाभार्थी हैं। इनमें 30 हजार 342 पुरुष, 28 हजार 203 महिला और 10 ट्रांसजेंडर हैं, जिनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का वितरण किया गया।

यह भी देखें :

जमुई में सर्वाधिक ट्रांसजेंडर

बिहार में 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के कुल 312 ट्रांसजेंडर पेंशनधारक हैं। इनमें सर्वाधिक 69 ट्रांसजेंडर जमुई जिले में हैं, जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। इसके बाद नालंदा (22), सीतामढ़ी (17), सुपौल, पटना, पश्चिम चंपारण (14), गया (13), रोहतास (12) और सारण, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण व भोजपुर (10) ट्रांसजेंडर शामिल हैं। वहीं, समस्तीपुर (9), कटिहार और पूर्णिया (7), मुजफ्फरपुर और खगड़िया (6), बक्सर (5), सुपौल, सहरसा, मधुबनी, गोपालगंज, भागलपुर और अररिया (4), बेगूसराय (3), अरवल, शेखपुरा और लखीसराय (2), दरभंगा, मधेपुरा और मुंगेर में एक ट्रांसजेंडर के बीच राशि का वितरण किया जाएगा।

85 हजार जगहों पर हुआ आयोजन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का यह कार्यक्रम शुक्रवार को राज्य के 85 हजार 12 जगहों पर आयोजन किया गया। इनमें वैशाली में सर्वाधिक 10 हजार 146 स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद गया में छह हजार 600, समस्तीपुर में पांच हजार 309, नालंदा में चार हजार 792, सारण में चार हजार 676, रोहतास में चार हजार 646, कटिहार में तीन हजार 300, औरंगाबाद में तीन हजार 40, मधेपुरा में दो हजार 950, भागलपुर में दो हजार 847, नवादा में दो हजार 786, पूर्वी चंपारण में दो हजार 493 स्थलों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों में राज्य सरकार की ओर से 66 लाख 71 हजार 969 लाभुकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

लोगों के हित के लिए और बेहतर काम हम लोगों ने शुरू किया है काम – नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सब लोगों के हित के लिए और बेहतर काम हम लोगों ने शुरू किया है। सभी वर्गों के उत्थान के लिए सब लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई है, समाज के कमजोर वर्गों के लिए लोगों के लिए भी कई योजनाएं चलाई गई है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने महिलाएं से बातचीत की तो पता चला कि दिक्कत हो रहा है। उसके बाद हम लोगों ने फैसला लिया कि 400 रुपए की जगह 1100 रुपए करने का फैसला लिया गया। अगले महीने 10 अगस्त को सभी लोगों को एक साथ पैसा चला जाएगा।

Nitish 1 22Scope News
लोगों के हित के लिए और बेहतर काम हम लोगों ने शुरू किया है काम – नीतीश कुमार

नीतीश का लालू पर हमला, कहा- पहले की 20 साल और अब के 20 को करें याद

नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभी 20 साल में जो हो रहा है और 20 साल से पहले कोई कुछ करता था। जी हम गलती से दो बार उधर चले गए यह लोग कुछ किया है जी। हमलोग आगे कभी इधर-उधर नहीं करेंगे, एक साथ रहेंगे। महिला को कोई पूछता था, हम ही लोगों ने महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है। महिलाओं को हमलोग हर सुविधा दिए, 50 फीसदी हम लोगों ने रिजर्वेशन दिया। आप देखते है न पहले महिला की क्या स्थिति थी। अब की महिलाएं कितने अच्छे से कपड़ा पहनी हुई हैं। आपके जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमलोग लगातार काम करते रहेंगे यही कहकर बधाई देता हूं

यह भी पढ़े : नीतीश सरकार आज देगी बड़ा तोहफा, करीब 1.11 करोड़ लोगों के खातों में खटाखट ट्रांसफर होंगे पैसे

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Road Projects Review: 50 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की...

 बिहार में 50 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क और पुल परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। गुणवत्ता में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी...

Birth Registration Bihar: जन्म-मृत्यु पंजीकरण को मजबूत बनाने की बड़ी पहल,...

 बिहार सरकार ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सीआरवीएस प्रणाली सुधार रिपोर्ट जारी, नीति...

Ranchi University PG Admission 2025: NEP 2020 के तहत बदली PG...

 रांची यूनिवर्सिटी ने NEP 2020 के तहत पीजी पाठ्यक्रमों में मल्टीपल एंट्री-एग्जिट मॉडल लागू किया है। सत्र 2025-26 से केवल 50 प्रतिशत सीटों पर...